फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dan Kunwari Inter College, Aonlakheda, emerged as the winner.

Agra News: दान कुंवरि इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा बना विजेता

Sun, 13 Sep 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dan Kunwari Inter College, Aonlakheda, emerged as the winner.
रुनकता। रुनकता स्थित महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालय जनपदीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की। जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कुल आठ टीमों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर-14 और 17 वर्ग में दान कुंवरि इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा विजेता बना। महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज रुनकता उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में सिद्धांत राज इंटर कॉलेज जैतपुर कला विजेता बना, जबकि महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज रुनकता उपविजेता रहा। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र लवानियां ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर खेल प्रभारी श्वेता सिंह और दीपचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed