फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Damini helpline launches for women in roadways buses

रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए दामिनी हेल्पलाइन शुरू, इस नंबर पर दर्ज करा सकती हैं शिकायत

Mon, 30 Dec 2019 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Damini helpline launches for women in roadways buses
रोडवेज बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज की बसों में सफर के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर महिला यात्रियों के लिए दामिनी हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। सोमवार को हेल्प लाइन नंबर 8114277777 लखनऊ में जारी किया गया। आगरा में इसका नोडल प्रभारी सुमन कुमार को बनाया गया है। 
विज्ञापन


रोडवेज बसों में कई दफा सीट नहीं मिलने, परिचालक के अभद्रता करने या किसी बस स्टैंड पर समस्या होने पर महिला यात्री अमूमन किसी पुरुष अधिकारी को अपनी समस्या नहीं बताती हैं। इसे देखते हुए शासन स्तर से दामिनी हेल्प लाइन सेवा की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन


हर परिक्षेत्र में एक नोडल अधिकारी के रूप में महिला कर्मचारी को इसका दायित्व सौंपा गया है। आगरा में इसकी नोडल प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक सुमन यादव को इसका दायित्व सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी महिला यात्री की समस्या को सुनकर इसका समाधान संबंधित परिक्षेत्र के अधिकारियों से कराएंगी। किसी तरह की घटना होने की स्थिति में भी वो पीड़िता और रोडवेज प्रबंधन के बीच सेतु का काम करेंगी। 


आगरा के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि दामिनी हेल्प लाइन नंबर को हर रोडवेज बस में लिखवाया जाएगा, ताकि महिला यात्री इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed