{"_id":"61edb753b8ae747cda14e736","slug":"damaged-road-in-agra-agra-news-agr522202593","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे और कीचड़ भरी सड़कों से गुजरकर करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे और कीचड़ भरी सड़कों से गुजरकर करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से शहर की सड़कें बदहाल पड़ी हैं, सुधार के तमाम दावों के बाद भी हकीकत ये है कि शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। शनिवार को कीचड़ में बाइक फिसलने से शाहदरा में दरोगा की मौत हो गई थी। कीचड़ से बदहाल इन्हीं सड़कों से गुजरकर लोग मतदान करने जाएंगे। राह निकलने में परेशानी तो होगी पर लोग मतदान जरूर करें। आपका यही वोट आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है।
आगरा। शहर से लेकर देहात तक की सड़कों में गड्ढों और बारिश के कारण कीचड़ से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। शनिवार को कीचड़ में बाइक फिसलने से एत्माद्दौला में मंडी समिति चौकी पर तैनात दरोगा रामचंद्र राठौर ट्रक की चपेट में आ गए थे। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। शहर में सिकंदरा बोदला, लोहामंडी, पश्चिमपुरी, फतेहाबाद रोड, अलबतिया, अवधपुरी, गढ़ी भदौरिया, दहतोरा रोड की कॉलोनियों के तीन लाख से ज्यादा लोगों को ऐसी की कीचड़भरी निकलकर मतदान केंद्रों तक मतदान करने के लिए जाना होगा।
शहर में तीन साल से सीवर और पानी की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए की गई खोदाई के बाद करीब एक साल से इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। खोदाई के बाद धंस गई सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गये और बारिश के बाद उनमें पानी भर गया। कीचड़ के कारण फिसलन होने से लोगों का पैदल निकलना भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
पश्चिमपुरी : खोदाई की पर गिट्टी भी नहीं भरी
जलनिगम ने एक साल पहले खोदाई के बाद यहां सीवर लाइन बिछाई, लेकिन मिट्टी भरने के बाद गिट्टियां तक नहीं बिछाई। क्षेत्र के महेंद्र सिंह ने बताया कि घर में चार बुजुर्ग लोग हैं, जिनका पैदल निकलना मुश्किल है। मतदान के लिए वह कैसे जा पाएंगे।
नगला पदी : कीचड़ में फिसल रही बाइक
नगला पदी की पूरी गली खोदाई के कारण खराब हो चुकी है। क्षेत्रीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कीचड़ हो गई तो पैदल निकलना ही मुश्किल भरा है। बाइक भी फिसल रही है। चुनाव से पहले सड़क के निर्माण होना चाहिए।
कलाकुंज : ऊबड़-खाबड़ रोड से कैसे निकलेंगे बुजुर्ग
कलाकुंज निवासी विमलेश ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में पानी की लाइन बिछाने के लिए जलनिगम ने खोदाई की थी। अब तक सड़क नहीं बना पाए। ऐसी ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकलकर कोई बुजुर्ग कैसे वोट देने जा पाएगा।
पैदल निकलना भी दुश्वार
हाईवे पर नाला निर्माण के कारण कीचड़ हो गई है। यहां सर्विस रोड पर चिकनी मिट्टी बारिश में बहकर आ गई। इससे दो दिन से हालात खराब हैं। पैदल निकलना भी दुश्वार है। घर के बुजुर्ग वोट डालने कैसे जाएंगे। - यतेंद्र सिंह, ककरैठा
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
जगदीशपुरा में सड़क खोदी पड़ी है। बारिश के कारण कीचड़ और हो गई। इस मुसीबत को दो साल से झेल रहे हैं। घर में बुजुर्ग हैं और महिलाएं भी। इन्हीं कीचड़ भरी सड़कों से निकलकर उन्हें वोट डालने जाना है। -धर्मवीर सिंह, लोहामंडी
लोग मतदान जरूर करें, ताकि सुधरे व्यवस्था
सड़कें बेशक खराब हैं, ऐसे में प्रशासन को सभी मतदान केंद्रों तक की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराना चाहिए। मेरी लोगों से भी अपील है कि दिक्कत भले कितनी आए, पर वोट जरूर डालने जाएं ताकि ऐसी बिगड़ी व्यवस्था को सुधारा जा सके। - रानी सरोज गौरिहार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
काम जल्द कराने के लिए कहा
आगरा स्मार्ट सिटी और जलनिगम द्वारा पानी और सीवर लाइनों को बिछाने का काम किया जा रहा है। उन दोनों विभागों से जल्द सड़कों को मोटरेबल बनाने को कहा गया है। बोदला रोड पर थोड़ा काम बाकी है, इस माह ही निर्माण करा दिया जाएगा। अन्य जगहों पर मतदान केंद्रों के पास भी सड़कों को मोटरेबल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
आठ किमी का ऊबड़-खाबड़ खादर का रास्ता
बाह। चंबल के बीहड़ के गांव मऊ की मढै़या के लोग पगडंडी से मऊ तक पांच किमी तक पैदल चलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झरनापुरा के लोग बीहड़ के रास्ते पर आठ किमी तक चलकर नवीन खिल्ली में वोट डालेंगे। पुरा शिवलाल, पुरा डाल के लोग भी करीब चार से पांच किमी पैदल चलकर ही वोट डाल सकेंगे। वहीं रेहा के लोगों ने बताया कि उन्हें आठ किमी ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर पैदल चलकर मंसुखपुरा जाकर मतदान करना होगा। चरीथा में तीन किमी लंबी सड़क गड्ढों से भरी है। संवाद
गांव में ही बनना चाहिए मतदान केंद्र
बीहड़ के रास्ते लोग पैदल वोट डालने के लिए जाएंगे। बेहतर हो या तो गांव की सड़क बन जाए या फिर गांव में मतदान केंद्र बने। - नेत्रपाल वर्मा, झरनापुरा
साढ़े चार किमी दूर बना है केंद्र
साढे़ चार किमी दूर अनुरुद्धपुरा तक जाने के लिए सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसी सड़क पर पैदल चलकर लोग वोट डालने के लिए जाएंगे। आयोग से मांग है कि गांव के स्कूल को मतदान केंद्र बनाया जाए। - यश कौशिक, तासौड़
हलवाई की बगीची पर धंसी सड़क
आगरा। मदिया कटरा से भावना टावर तक की नई बनी सड़क हलवाई की बगीची पर धंस गई। रिमझिम बारिश में ही मेट्रो एंड मेट्रो के सामने सड़क पर भारी वाहन से गड्ढा हो गया। रामपाल ने बताया कि सड़क को बने दो माह भी पूरे नहीं हुए हैं। भारी वाहन के गुजरने के दौरान सड़क धंस गई। अभी इस पर पत्थर रख दिया है, ताकि कोई हादसा नहीं हो।