{"_id":"5f6595848017164ff1704748","slug":"dacoit-gang-seen-in-the-beehad-chambal-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंबल के बीहड़ में दिखा दो दस्यु सुंदरियों वाला गिरोह, खेतों में मचान तोड़े, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल के बीहड़ में दिखा दो दस्यु सुंदरियों वाला गिरोह, खेतों में मचान तोड़े, दहशत में ग्रामीण
Sun, 20 Sep 2020 10:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जनपद के बाह क्षेत्र में दो दस्यु सुंदरियों वाले गिरोह के देखे जाने से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं। ग्रामीणों को खेत पर फसल की रखवाली को बनाए गए मचान टूटे मिले हैं। लोगों के मुताबिक बाह, पिनाहट क्षेत्र से जुड़े गांवों में 12 सदस्यीय गिरोह लगातार ठिकाने बदल रहा है। इधर, पुलिस ने कांबिंग कर ग्रामीणों को सतर्क रहने, बदमाश दिखने पर सूचना देने और अफवाहों से बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बाह क्षेत्र के बासौनी, खेड़ा राठौर, बाह, जैतपुर, पिनाहट के पिढ़ौरा, बसई अरेला, पिनाहट इलाके के गांवों के बाजरा के खेतों पर 12 सदस्यीय बदमाश गिरोह दिखने की बात गांववाले कर रहे हैं। गिरोह में दो दस्यु सुंदरियां भी होने की चर्चा है। बाह के मंसूरपुरा गांव में गंगाराम और लाखन सिंह के बाजरा की फसल की रखवाली के लिए बने मचान भी शुक्रवार की सुबह टूटे मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अनामिका प्रकरण की तरह एक और मामला, दीप्ति नाम से नौकरी कर रही थी सुनीता, गिरफ्तार
विज्ञापन
दस्यु गिरोह आने की आशंका से डरे ग्रामीण और किसानों ने अकेले खेतों में जाना बंद कर दिया है। एसओ बसई अरेला शेर सिंह, एसओ पिढ़ौरा सुशील कुमार ने कांकरखेड़ा, खदरिया, नयावांस, नगला भरी आदि इलाकों में बाजरा के खेतों तक गश्त की। पर, कहीं भी बदमाश गिरोह नहीं दिखा।
बाह और पिनाहट क्षेत्र चंबल के बीहड़ के नाम से भी जाना जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि एक वक्त था, जब बीहड़ में खूंखार डकैतों के ठिकाने हुआ करते थे। बीते वर्षों में दस्यु गिरोह खत्म होने के बाद यह शांत और आबाद हो गया, लेकिन अब फिर दस्यु गिरोह की दस्तक से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को सजग किया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।