फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman arrested for get jobs on fake documents in mainpuri

अनामिका प्रकरण की तरह एक और मामला, दीप्ति नाम से नौकरी कर रही थी सुनीता, गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • बहुचर्चित अनामिका शुक्ला प्रकरण जैसा मैनपुरी से एक मामला सामने आया है। इसमें सुनीता नाम की महिला दीप्ति नाम से अनुदेशक पद पर तैनात थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
woman arrested for get jobs on fake documents in mainpuri
महिला पुलिसकर्मी के पास खड़ी आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में दीप्ति कुमारी के दस्तावेजों पर अनुदेशक के पद पर तैनात सुनीता को कोतवाली पुलिस ने कन्नौज के गांव गुबरिया से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला ने खुद ही एक अन्य दीप्ति नाम की शिक्षिका के दस्तावेज फर्जी होने की शिकायत की थी। जांच में दोनों के ही अभिलेख फर्जी पाए गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस को दोनों की तलाश थी। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में बेवर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दीप्ति के नाम से तैनात अनुदेशक और कस्तूरबा गांधी करहल में तैनात शिक्षिका दीप्ति के अभिलेख फर्जी पाए गए थे। दोनों पर 17 जून 2020 को शहर कोतवाली में खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों की तलाश की गई। 
विज्ञापन



फोटो के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

विभाग में दर्ज पते पर अनुदेशक और शिक्षिका पुलिस को नहीं मिली थीं। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि जमौरा में तैनात दीप्ति कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव गुबरिया में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध फोटो के आधार पर संबंधित महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम सुनीता पुत्री सुरेश कुमार निवासी गांव गुबरिया थाना सौंरिख जिला कन्नौज बताया। उसने यह बात भी स्वीकार की कि वह दीप्ति के अभिलेखों से यहां नौकरी कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसे मैनपुरी ले आई। पुलिस अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल में तैनात रही शिक्षिका की तलाश में जुट गई है।

यह था मामला 

जून में बेवर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौरा में दीप्ति के नाम से नौकरी करने वाली अनुदेशक ने बीएसए विजय प्रताप सिंह से शिकायत कर बताया था कि उसके अभिलेखों से करहल कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक शिक्षिका नौकरी कर रही है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जांच कराई तो दोनों के अभिलेख फर्जी पाए गए।

फर्रुखाबाद स्थित विद्यालय से खुली थी पोल 

जांच के दौरान जब टीम ने अनुदेशक और शिक्षिका के विभाग में दर्ज पते पर जाकर जांच की तो पता चला कि दोनों ही पते फर्जी हैं। जांच मे यह भी सामने आया कि दोनों दीप्ति के अभिलेख एक ही हैं और फर्रुखाबाद स्थित एक विद्यालय से उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है। 

16 जून को जांच टीम ने जब फर्रुखाबाद स्थित स्कूल में जाकर जानकारी की तो पता चला कि दीप्ति ने इसी स्कूल से परीक्षा पास की है। वर्तमान में असली दीप्ति कौशांबी के मिश्रपुर ढहैया के राजकीय हाईस्कूल में तैनात है। इसके बाद पूरा मामला विभाग को समझ आ गया। 

कोतवाली के इंस्पेक्टर विजय गौतम ने बताया कि दीप्ति के अभिलेखों पर नौकरी करने वाली सुनीता को कन्नौज के गांव गुबरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद शुक्रवार शाम को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed