फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dabangs stopped the scheduled caste people for worshiping in the temple in etah village

UP News: एटा में दबंगों ने शिव मंदिर पर किया कब्जा, अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा करने से रोका

Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा करने से रोके जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
dabangs stopped the scheduled caste people for worshiping in the temple in etah village
पीड़ित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा की सदर तहसील क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर बझेरा में शिव मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। सोमवार को जब अनुसूचित जाति के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो गाली-गलौज कर भगा दिया गया। इसके विरोध में समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचे गांव हिम्मतनगर बझेरा के रामखिलाड़ी, मथुरा प्रसाद, नेम सिंह, रामभरोसे आदि लोगों ने बताया कि गांव में किला पर समाज के लोगों ने शिव मंदिर और आश्रम बनवाया था। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने अपनी झोपड़ी डालकर कब्जा कर लिया है। घंटे, शिवलिंग, मूर्ति चोरी कर ली गई। आश्रम के कई पेड़ काट डाले गए हैं। 

विज्ञापन

बाबा को पीटकर भगाया

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब वे लोग पूजा के लिए मंदिर जाते हैं तो आरोपी गाली गलौज कर धमकाते हुए भगा देते हैं। मंदिर पर रहने वाले बाबा अजीत को पीटकर भगा दिया गया था। नौ जुलाई को थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा था, लेकिन बाद में दोनों को छोड़ दिया। सावन के पहले सोमवार को भी पूजा नहीं करने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की देते हैं धमकी 

आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि कोई मंदिर या आश्रम पर आया तो उसे जान से मार देंगे, जिससे समाज के लोग दहशत में है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि विपक्षी लोग दबंग किस्म के हैं, जो 10-12 लोगों को पीट चुके हैं। पुलिस भी उन लोगों के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

इस संबंध में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि गांव हिम्मतनगर बझेड़ा के कुछ लोग आए थे। उन्होंने शिव मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस पर राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर मामले का निस्तारण करने के निर्दश दिए हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed