फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber fraudsters took out 14 lakh rupees on the pretext of updating the account

UP: बैंक खाते से पैसे ठगने का ये पुराना तरीका, जिसमें फंस गए सेवानिवृत्त शिक्षक; 14 लाख रुपये गवां बैठे

Wed, 28 May 2025 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 May 2025 08:46 AM IST
सार

नए तो छोड़िए साइबर ठग ने पुराने तरीके से ही सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते  से 14 लाख रुपये उड़ा लिए। खाता अपडेट करने के नाम पर जानकारी ली, इसके बाद इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। 
 

विज्ञापन
Cyber fraudsters took out 14 lakh rupees on the pretext of updating the account
ठगी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अनंत श्रीअपार्टमेंट, खंदारी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. विकास साठे से 14 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया। खाते को अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल पर लिंक भेजा। रजिस्टर मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद रकम निकाल ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ऐसा साइबर अपराधी, जिसने 12 दिन में ठगे 11 करोड़ रुपये...ठगी का ऐसा तरीका, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन





 

पेंशन रोकने की कही थी बात
डॉ. साठे ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल, 2025 को एक नंबर से काॅल आया। काॅल करने वाले ने पेंशन रोकने की बात कही। उनके एसबीआई बैंक के खाते की जानकारी दी। कहा कि खाता अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए मोबाइल पर एसबीआई की ऑनलाइन साइट खोलने को कहा। मोबाइल पर एक लिंक भी भेज दिया। लिंक पर क्लिक करने पर साइबर अपराधियों ने उनका खाता हैक कर लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: बारात जाने से पहले दूल्हे की खुल गई पोल...दुल्हन का टूट गया सपना, इसलिए प्रेमिका संग पड़े सात फेरे


 

खाते से रकम कटने का नहीं आया मैसेज
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिया। 14 लाख रुपये आईएमपीएस और एटीएम के माध्यम से निकाल लिए। खाते से रकम निकालने की कोई मैसेज नहीं आए इस कारण सेवानिवृत शिक्षक को पता नहीं चल सका। साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: धर्मस्थल से चीखने की आवाजें...अंदर हो रहा था घिनौना काम, पांच साल की मासूम का किया ऐसा हश्र; कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed