{"_id":"5ccf194bbdec22076d2044e6","slug":"cyber-frauds-deposits-money-on-girlfriend-bank-account-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगी की रकम गर्लफ्रेंड के खाते में जमा कराई, पुलिस ने पकड़ा एक और साइबर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी की रकम गर्लफ्रेंड के खाते में जमा कराई, पुलिस ने पकड़ा एक और साइबर अपराधी
Sun, 05 May 2019 10:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 05 May 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एयरलाइंस कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। श्याम जी विहार कॉलोनी, न्यू आगरा निवासी अधिवक्ता विनायक वशिष्ठ से इंडिगो एयरलाइंस कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी कर ली गई थी।
उनसे खातों में 26 हजार रुपये जमा करा लिए गए थे। नियुक्ति पत्र देने के लिए भी 24 हजार रुपये मांगे। अधिवक्ता ने रुपये लेने आए युवक को पकड़ लिया था।
उसने अपना नाम अकबर खान निवासी अशोक नगर निवासी अशोक नगर, मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि रकम भारतीय स्टेट बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

पुलिस ने जब बैंक से जानकारी निकलवाई तो यह खाता एक युवती का निकला। वह उत्तराखंड़ की रहने वाली थी। इस समय गुड़गांव में रह रही थी। पुलिस ने टीम ने युवती से पूछताछ की।
उसने बताया कि उसका एक मित्र बसंत सिंह राणा निवासी खटीमा, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड है। कुछ दिन पहले बसंत ने युवती के एसबीआई के खाते का एटीएम कार्ड ले लिया था।
इसके बाद खाते का इस्तेमाल कर रहा था। इतना ही नहीं 17 अप्रैल को अपने परिचित से रकम आने की कहकर ई वालेट में 14 हजार रुपये ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने युवती की मदद से बसंत को पकड़ लिया। रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।