{"_id":"61157262ebfe70533f0df255","slug":"cyber-fraud-with-worker-atm-card-change-withdrawn-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एटीएम कार्ड बदलकर मजदूर के खाते से निकाले 1.10 लाख रुपये, बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एटीएम कार्ड बदलकर मजदूर के खाते से निकाले 1.10 लाख रुपये, बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी रकम
Fri, 13 Aug 2021 12:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:41 AM IST
सार
पीड़ित को पता चलने पर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा तिराहा स्थित एटीएम केबिन में तीन युवकों ने मदद का झांसा देकर फैक्टरी मजदूर अंकित का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को पता चलने पर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
बाईं का बाजार, सिकंदरा निवासी राजकुमारी के पति चंद्रभान की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बेटा अंकित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। चार अगस्त को अंकित सिकंदरा तिराहे स्थित एटीएम से दस हजार रुपये निकालने आया था। एटीएम केबिन में तीन युवक पहले से मौजूद थे। अंकित ने मशीन में एटीएम कार्ड लगाया। मगर, रुपये नहीं निकले। तभी एक युवक उसके पास आ गया। उसने कहा कि एटीएम कार्ड पर धूल जमी है। उसे साफ कर दो। अंकित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही युवक ने उनके हाथ से कार्ड छीन लिया और साफ करने लगा। बाकी दो युवक उससे बात करने लगे। कुछ देर बाद एटीएम कार्ड वापस दे दिया।
विज्ञापन
अंकित के एटीएम लगाने पर भी रुपये नहीं निकले। इस दौरान युवक भी खड़े होकर उसका पिन देखते रहे। अंकित वापस चला गया। पांच अगस्त को उसने मोबाइल पर मैसेज देखे। यह रुपये निकलने के थे। उसके खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए गए। उसने अपना एटीएम चेक किया तो वह बदला हुआ था। अंकित और उसकी मां पांच दिन से बुखार में थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को थाना सिकंदरा में शिकायत की। थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी रकम
राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि खाते में यह रकम बेटियों की शादी के लिए जोड़कर रखी थी। उनकी सात बेटियां हैं। इनमें से पांच की शादी हो चुकी है। दो की शादी करनी है। इसके लिए रकम जोड़ रखी थी। अब साइबर अपराधियों ने रकम निकाल ली। अब वो कैसे शादी करेगी।
एटीएम केबिन में अंजान लोगों की न लें मदद
एडीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक, एटीएम केबिन में रुपये निकालने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि किसी अंजान व्यक्ति की मदद नहीं लेनी चाहिए। अपने एटीएम कार्ड का पिन किसी को भी नहीं बताएं। कोई व्यक्ति केबिन में खड़ा है तो उस एटीएम से रुपये नहीं निकालने चाहिए। इसकी सूचना एटीएम गार्ड और पुलिस को भी दी जा सकती है। पिन डालते समय की-पैड को हाथ से ढक लेना चाहिए।
पुलिस को मिली कामयाबी: मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गाजियाबाद से पकड़ा, ससुरालियों को बताया सॉफ्टवेयर इंजीनियर