{"_id":"5ed0bbde8ebc3e90541ff8a8","slug":"cyber-fraud-with-woman-20-thousand-rupees-withdrawal-from-account","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधः एटीएम का सीरियल नंबर लेकर निकाले रुपए, गर्भवती को दिया सहायता राशि का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधः एटीएम का सीरियल नंबर लेकर निकाले रुपए, गर्भवती को दिया सहायता राशि का झांसा
Fri, 29 May 2020 01:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 29 May 2020 01:08 PM IST
सार
गर्भवती महिला को लखनऊ स्वास्थ्य विभाग का बताया कर्मचारी
विज्ञापन
online fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए फंडे अपना रहे हैं। ऐसे ही एक साइबर ठग ने युवक को खाते में पैसा डालने का लालच देकर चूना लगा दिया। ठग ने गर्भवती पत्नी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि खाते में डालने की बात कहते हुए उसके खाते से 20 हजार रुपए पार कर दिए।
थाना व गांव पचोखरा निवासी अरिहंत कुमार पुत्र वीरपाल सिंह का बछगांव स्थित केनरा बैंक में खाता है। अरिहंत के मुताबिक गुरुवार सुबह गांव की आशा सूरजमुखी ने किसी व्यक्ति से उनकी बात कराई जो अपने आप को लखनऊ स्वास्थ्य विभाग से बता रहा था।
गर्भवती पत्नी के खाते में सरकारी योजना के छह हजार रुपए भेजने की बात कही थी। गर्भवती पत्नी के खाते में छह हजार रुपए डाले जाने के लालच में आए अरिहंत ने जब बात की तो शातिर ने उसे पत्नी के गर्भवती होने एवं सरकार द्वारा छह हजार रुपए भेजने की बात कही।
विज्ञापन
यूपी बोर्डः मूल्यांकन केंद्र पर पकड़ा फर्जी परीक्षक, एफआईआर के आदेश
झांसे में आए अरिहंत शातिर द्वारा मांगी गयी जानकारी देता चला गया। उसने एटीएम का सीरियल नंबर और सीवीवी भी बता दिए। तीन बार में शातिर ने खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। जानकारी होने पर अरिहंत के होश उड़ गए। उसने बैंक में जानकारी देते हुए थाना पुलिस में अज्ञात साइबर ठग के विरुद्ध तहरीर दी है।