{"_id":"5cd8fe57bdec2207073c4ce6","slug":"cyber-fraud-with-trader-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों ने अब चांदी कारोबारी को बनाया शिकार, सिम बंद होने का डर दिखाकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधियों ने अब चांदी कारोबारी को बनाया शिकार, सिम बंद होने का डर दिखाकर ठगी
Mon, 13 May 2019 10:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
साइबर अपराधी लोगों से ठगी करने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आगरा में रविवार को चांदी कारोबारी सूर्य नरायन अग्रवाल को सिम बंद हो देने का डर दिखाकर 25 हजार रुपये मनी ट्रांसफर के जरिये जमा करा लिए गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की।
हरीपर्वत की रामनगर कालोनी निवासी सूर्य नरायन अग्रवाल का किनारी बाजार में कारोबार है। रविवार को तबीयत खराब होने की वजह से वो दुकान पर नहीं गए थे। शाम तकरीबन 5:45 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वो मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी से बोल रहा है। आपका सिम बंद होने वाला है। क्योंकि इसमें आईडी प्रूफ नहीं लगाया गया है। अगर, यह नहीं लगाएंगे तो वीआईपी नंबर चला जाएगा।
इस पर सूर्य नरायन अग्रवाल ने उससे पूछताछ की। इसी बीच कॉल करने वाले ने उनका दूसरा नंबर ले लिया। कारोबारी का एयरटेल कंपनी का सिम कुछ देर बाद बंद हो गया। उनके पास दूसरे नंबर पर फिर से उसी व्यक्ति का कॉल आया।

25 हजार रुपये ट्रांसफर कराए
फोन करने वाले उसने कहा कि अगर, 75 रुपये कंपनी को मनी ट्रांसफर से कर देंगे तो सिम चालू हो जाएगा। इसके लिए दुकान पर जाना होगा। दुकानदार से बात कराने के लिए कहा। कारोबारी खंदारी स्थित दुकान पर आए। इस दौरान कॉल चालू रखा।
उसने दुकानदार से बात की। इस पर दुकानदार से 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। दुकानदार के पैसे मांगने पर कारोबारी को पता चला। वो रुपये देने के बाद वापस आ गए। अपने बेटे नितिन को घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने सिम बंद कराने के लिए कंपनी को फोन किया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
...तो सिम कैसे हो गया बंद
कारोबारी का कहना था कि कॉल करने वाले ठग ने उनका सिम बंद कर दिया है। अब कॉल जाने पर नहीं उठा रहा है। यह सिम कैसे बंद हो गया। यह बड़ा सवाल है। उन्होंने जांच की मांग की। वहीं कॉल करने वाले को यह भी पता था कि सूर्य नरायन अग्रवाल किस जगह पर हैं। वो जीपीएस से उनकी लोकेशन भी जान रहा था।
बता दें कि आगरा में कई लोग साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं। 10 अप्रैल को एक बीमा कंपनी के कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 1.32 लाख की शॉपिंग कर ली गई। कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने ओटीपी नहीं बताया। इसके बावजूद उनके क्रेडिट कार्ड से रकम निकल गई। बैंक और पुलिस से शिकायत की।