फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminals online fraud with girl in agra

साइबर अपराधियों के 'जाल' में फंसी युवती, लॉटरी के लालच में गंवाई इतनी रकम

Tue, 05 Feb 2019 04:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
cyber criminals online fraud with girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
साइबर अपराधियों ने इंटरनेट पर जाल बिछा रखा है। ये अपराधी लॉटरी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इनके जाल में फंसकर आगरा की एक युवती धोखाधड़ी की शिकार हुई है। उससे खाते में 35 हजार रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन

 
एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया के मुताबिक, पिछले दिनों उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वो एक मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। उसका नंबर का चयन इनाम के लिए हुआ है। 
विज्ञापन


उससे 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कही। लॉटरी का प्रमाण पत्र भी व्हाट्स एप कर दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस के दस हजार रुपये की मांग की। इस पर गुड़िया ने रकम जमा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उससे कहा गया कि रकम डॉलर में है। उसे भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए एक प्रतिशत के हिसाब से टैक्स देना होगा। गुड़िया ने 25 हजार रुपये भी जमा कर दिए। इसके बावजूद उससे 45 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। 


इस पर गुड़िया को शक हो गया। उसने रुपये वापस मांगे। मगर, मोबाइल स्विच आफ हो गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed