{"_id":"5eb3ba7a3329761dbf72070b","slug":"cyber-criminals-hack-priest-s-mobile-phone-and-withdraw-money-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: साइबर अपराधियों ने हैक किया गोस्वामी का मोबाइल, खाते से निकाले 24.36 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: साइबर अपराधियों ने हैक किया गोस्वामी का मोबाइल, खाते से निकाले 24.36 लाख
Thu, 07 May 2020 01:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 May 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। वृंदावन के एक गोस्वामी का मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 24.36 लाख रुपये निकाल लिए गए। चार दिन में यह रकम ग्वालियर, मुंबई और झारखंड में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।
वृंदावन के बिहारीपुरा निवासी कमल बिहारी गोस्वामी पुत्र गोविंद प्रसाद गोस्वामी ने 24 लाख रुपये से अधिक की धनराशि रमणरेती आईसीआईसीआई बैंक में जमा कराई थी। 29 अप्रैल को कॉल आने के बाद फोन हैक हो गया।
चार दिनों में जालसाज ने गोस्वामी के खाते से 24.36 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। पांच मई को मोबाइल सही होने के बाद बैंक गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
गोस्वामी की बेटी ऋतु ने बताया कि अब केवल 150 रुपये खाते में बचे हैं। ऑनलाइन मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल प्रभारी शुजातु हुसैन ने बताया कि जांच के बाद जल्द ही जालसाज गिरफ्त में आएगा।