{"_id":"6367c4e58123de552a62d851","slug":"cyber-criminals-cheated-in-the-name-of-cng-pumps-and-gas-dealerships-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साइबर अपराधियों का बड़ा कारनामा, सीएनजी पंप व गैस डीलरशिप के नाम पर कर दी धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साइबर अपराधियों का बड़ा कारनामा, सीएनजी पंप व गैस डीलरशिप के नाम पर कर दी धोखाधड़ी
Sun, 06 Nov 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:59 PM IST
सार
साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर अडानी और इंडियन ऑयल के नाम से विज्ञापन देकर सीएनजी पंप व गैस डीलरशिप के नाम पर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
विस्तार
आगरा में साइबर अपराधियों ने अडानी ग्रुप के सीएनजी पंप और इंडियन ऑयल की एलपीजी डीलरशिप दिलाने के नाम पर करीब 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया। सिकंदरा की हाइडिल कालोनी के दो लोग ठगे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाइडिल कॉलोनी, सिकंदरा निवासी पंकज चौधरी और उनकी चाची गायत्री के साथ धोखाधड़ी हुई। पंकज ने पुलिस को बताया कि जून में सोशल मीडिया पर उन्होंने अडानी सीएनजी पंप और इंडियन ऑयल की गैस एजेंसी की डीलरशिप लेने के लिए विज्ञापन देखा था। नंबर और ईमेल आईडी भी लिखी थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने ईमेल के माध्यम से कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की। एक व्यक्ति ने उनसे बात की। खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। इसके बाद कहा कि डीलरशिप लेने के लिए पूर्व पेमेंट देना होगा।
विज्ञापन
सीएनजी पंप के लिए तीन बार में गायत्री से रकम ली गई। पहली बार 22 जून को 52,600 रुपये और दूसरी बार 27 जून को 2.75 लाख रुपये गुजरात की एक बैंक खाते, जबकि तीसरी बार आठ जुलाई को 52,600 रुपये गुजरात की एक्सिस बैंक के खाते में जमा कराए गए। वहीं पंकज चौधरी से इंडियन ऑयल कंपनी की डीलरशिप के लिए 21,500 रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद रकम मांगे जाने पर उन्हें शक हो गया। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण की वजह से सिर्फ दो घंटे हो सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें समय
सावधान रहने की जरूरत
साइबर सेल के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापन पर सोच समझकर ही विश्वास करना चाहिए। अगर, कोई इनाम, एजेंसी, डीलरशिप दिलाने की बात कर रहा है और रुपयों की मांग करता है तो झांसे में नहीं आना चाहिए। साइबर अपराधी फर्जी ईमेल आईडी बनाकर लोगों को ठगते हैं। इसके बाद खातों में रकम जमा कराकर मोबाइल बंद कर लेते हैं या फिर धमकाकर शांत करा देते हैं।