फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandra Grahan 2022 only two hours darshan of Banke Bihari due to lunar eclipse

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण की वजह से सिर्फ दो घंटे हो सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें समय

Sun, 06 Nov 2022 07:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 07:04 PM IST
सार

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगेगा और ये ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा। भारत में दिखाई देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इसलिए इस दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। 
 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 only two hours darshan of Banke Bihari due to lunar eclipse
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा वृंदावन में साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। आठ नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण के सूतक काल से कारण सुबह 5.45 बजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन खुलेंगे और 7 बजे पट बंद हो जाएंगे। शाम को ग्रहणकाल खत्म होने पर 7.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात 8.30 बजे बंद होंगे।

विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण सुबह सूतक काल से पहले ही राजभोग सेवा होगी और शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद शयनभोग सेवा के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे। सुबह 5.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और 5.55 बजे शृंगार आरती होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: हम क्राइम ब्रांच से हैं..., महिला शिक्षामित्र को कार में बिठाया, फिर कर दिया बड़ा कांड

विज्ञापन
विज्ञापन

7 बजे बंद हो जाएंगे पट 

इसके बाद 6.55 बजे राजभोग आरती के बाद 7 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को ग्रहणकाल खत्म होने के बाद 7.30 बजे पट खुलेंगे, तो 8.25 बजे शयन आरती होगी और 8.30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed