Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP chief Akhilesh Yadav said that those who are with the BJP are against Dalits

'जो भाजपा के साथ, वो दलितों के खिलाफ': आगरा दलित सम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Sun, 15 Nov 2026 03:21 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 15 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डीएपी में भी पीडीए है, इसलिए बाबा उसे बांटने से डर रहे हैं।
 

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav said that those who are with the BJP are against Dalits
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से विदाई देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि दलित अब डरेगा नहीं, बल्कि दमदार दलित बनेगा और जो भाजपा के साथ है, वह दलितों के खिलाफ है।
विज्ञापन


मजदूरों और कारीगरों के लिए न्यूनतम मजदूरी और ओवरटाइम का वादा
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि सपा की सरकार बनती है, तो मजदूरों और कारीगरों को न्यूनतम मजदूरी के साथ ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दलित समाज की सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष इंतजाम करने का वादा किया। साथ ही, महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान करने की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, भाजपा पर महंगाई का आरोप
अखिलेश यादव ने आगरा के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मेट्रो, रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे, आगरा से नोएडा तक के एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड को सपा सरकार की देन बताया। उन्होंने 100 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि आज भी लोगों के घरों में लैपटॉप चल रहे होंगे। उन्होंने दोहराया कि इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा। इसके साथ ही, उन्होंने अलीगढ़ में बिजली का कारखाना लगाने का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि हर सामान महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं पर भाजपा को घेरा
सपा अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आलू नहीं खरीदा और डीएपी खाद के लिए किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डीएपी में भी पीडीए है, इसलिए बाबा उसे बांटने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed