{"_id":"5f86c3595cf7176ba67ff9e6","slug":"cyber-criminal-creat-ssp-babaloo-kumar-fake-facebook-id","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों ने एसएसपी के नाम से बनाई फर्जी आईडी, मैसेंजर से संदेश भेजकर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधियों ने एसएसपी के नाम से बनाई फर्जी आईडी, मैसेंजर से संदेश भेजकर मांगे रुपये
Thu, 15 Oct 2020 09:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:49 AM IST
सार
एसएसपी बबलू कुमार की फ्रेंड लिस्ट में 3433 लोग हैं। साइबर अपराधियों ने फर्जी आईडी बनाने के लिए एसएसपी की फोटो का
इस्तेमाल किया। नाम लिखकर आईडी बना दी। इसके बाद परिचितों को फ्रेंड बनने के लिए निवेदन भेजा। कई लोगों ने इसे स्वीकार कर
दिया। बाद में लोगों को मैसेंजर पर संदेश भेजा कि उन्हें रुपयों की जरूरत है। पांच से दस हजार रुपये मांगे। लोगों को जरूरी काम
बताया। रकम जल्द ही लौटाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
बबलू कुमार, एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों ने एसएसपी बबलू कुमार के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी। इसके बाद मैसेंजर से परिचितों को मैसेज कर उनसे रुपये मांगे। इसका पता चलने पर एसएसपी ने फेसबुक पर एक पोस्ट करके लोगों से साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। साइबर सेल से फर्जी आईडी को ब्लाक करा दिया है। किन-किन लोगों ने साइबर अपराधियों के खाते में रकम जमा करा दी, अभी यह पता नहीं चल सका है।
एसएसपी बबलू कुमार की फ्रेंड लिस्ट में 3433 लोग हैं। साइबर अपराधियों ने फर्जी आईडी बनाने के लिए एसएसपी की फोटो का इस्तेमाल किया। नाम लिखकर आईडी बना दी। इसके बाद परिचितों को फ्रेंड बनने के लिए निवेदन भेजा। कई लोगों ने इसे स्वीकार कर दिया। बाद में लोगों को मैसेंजर पर संदेश भेजा कि उन्हें रुपयों की जरूरत है। पांच से दस हजार रुपये मांगे। लोगों को जरूरी काम बताया। रकम जल्द ही लौटाने का आश्वासन भी दिया।
बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार को कुछ परिचितों ने फोन कर इस बारे में बताया। एसएसपी ने दोपहर एक बजे फेसबुक पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि किसी ने उनके फोटो और नाम से फर्जी आइडी बना ली है। वह लोगों को मैसेज करके पैसे मांग रहा है। उसके झांसे में आकर रुपये न दें। इसके बाद तमाम लोगों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया। सवाल करने लगे। रुपये मांगने के बारे में भी बताया।

सांसद से लेकर सीओ तक की बनाई फर्जी आईडी
साइबर अपराधी पहले भी फेसबुक पर फर्जी आईडी बना चुके हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के नाम पर फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से रकम मांगी। 25 हजार रुपये तक मांगे गए। तीन महीने पहले एक निरीक्षक की फर्जी आईडी बना ली गई थी।
इसके बाद दोस्तों को मैसेज भेजे गए थे। दो महीने पहले एक व्यापारी की फर्जी आईडी बनाकर उनके दोस्तों से रकम मांगी गई। इससे पहले एक चिकित्सक की भी आईडी बनाई जा चुकी है। सीओ ताज सुरक्षा रहे मोहसिन खान की भी फर्जी आईडी बन चुकी है। इनकी जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई थी।
ये तरीका अपना रहे अपराधी
साइबर सेल की जांच में सामने आया कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के लिए अपराधी असली आईडी की मदद लेते हैं। असली आईडी पर पड़े फोटो को कॉपी कर लेते हैं। जिनका फोटो कॉपी नहीं हो पाता है, उसका स्क्रीन शॉट खींचते हैं। इसी तरह निजी जानकारी को भी ले लेते हैं। इसके बाद फर्जी आईडी बना लेते हैं। इस पर नाम और फोटो असली वाले का डाल देते हैं।

बचाव के लिए ये करें
. प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग में प्रोफाइल लॉक विकल्प ऑन कर दें।
. इससे फोटो कापी नहीं होगा, स्क्रीन शॉट भी नहीं ले सकेंगे।
. पर्सनल जानकारी पर एवरीवन का ऑप्शन हटा दें।
. एवरीवन की जगह ओनली फ्रेंड और ओनली मी के ऑप्शन को चुनें।
. फेसबुक एकाउंट पर अपनी निजी फोटो डालने से बचें।
. अपनी निजी जानकारी को फेसबुक पर नहीं डालना चाहिए।
. परिवार के फोटो डालने से भी बचें।
(साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक)