फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Crime Money Demand By Fake Facebook Id Name Of Former Bsp Mla Tundla

बसपा के पूर्व विधायक के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक खाता, गूगल पे से मांगा चंदा

Mon, 10 Feb 2020 01:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Cyber Crime Money Demand By Fake Facebook Id Name Of Former Bsp Mla   Tundla
demo pic - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में टूंडला से बहुजन समाजपार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक राकेश बाबू के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बीस हजार रुपये की डिमांड की गई। 
विज्ञापन


फर्जी आईडी बनाकर चंदा (पैसे मांगने) की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल में यह शिकायत दर्ज कराई है। मामला सात फरवरी का है। थाना उत्तर क्षेत्र कोटला रोड नगला करन सिंह गली नं. दो निवासी बसपा के पूर्व विधायक राकेश बाबू के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी किसी ने बना ली। इसी आईडी के माध्यम से बीस हजार रुपये की मांग की गई।

विधायक के दिल्ली में होने की बात बताते हुए कहा गया कि गूगल पे के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करा दो। इसकी जानकारी राकेश बाबू को मिली तो वह दंग रह गए। उनके पुत्र व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विधायक के नाम से कोई चंदा मांगे तो न दिया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस मामले में पुलिस की मदद से साइबर सेल में मामला दर्ज कराया है। राकेश बाबू का कहना है कि एसएसपी सचिंद्र पटेल से भेंटकर इसमें मामला दर्ज कराया है। ताकि इसकी जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक टूंडला राकेश बाबू के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे की मांग संबंधी शिकायती पत्र दिया है तो उसे संबंधित थाने के साथ साइबर सेल को भेजा है। उसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।  हीरालाल कनौजिया सीओ यातायात फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed