फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hurt by his parents' scolding that he committed suicide by hanging himself

UP: मम्मी-पापा ने ऐसा क्या कह दिया...9वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 Jun 2025 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

मैनपुरी के बेवर में माता-पिता की डांट से आहत 9वीं के छात्र ने जान दे दी। उसका शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
hurt by his parents' scolding that he committed suicide by hanging himself
छात्र की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया में माता-पिता द्वारा किशोर को पढ़ाई करने को लेकर डांटने पर फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


 

गांव नगरिया निवासी सुरेंद्र सिंह ने अपने16 वर्षीय पुत्र प्रदीप को रविवार दोपहर पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। दोपहर में ही प्रदीप घर से निकल गया। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सारी रात किशोर की तलाश की गई। सुबह गांव में ही नदी किनारे नीम के पेड़ से प्रदीप का शव फंदे से लटका मिला। प्रदीप ने अपनी शर्ट से फंदा बनाकर जान दे दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मृतक के पिता ने थाने पर दर्ज कराई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। आठवीं पास कर कक्षा 9वीं में आ गया था। पढ़ाई को लेकर माता-पिता द्वारा रविवार को डांट दिया गया, जिससे क्षुब्ध होकर प्रदीप ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed