फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

आगरा के बमराैली कटारा में बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को बमरौली कटारा के मदरा गांव गई विद्युत टीम और पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। बवाल में दो दरोगा समेत करीब 12 लोग घायल हुए हैं। मामले में 142 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Agra uproar: Angry villagers pelted stones on electricity team and police over installation of meters case fil
मीटर लगाने पर हुआ बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद के गांव मदरा में पुलिस और बिजली विभाग की टीम पर हमले के मामले में 142 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें दो आरोपी नामजद हैं। इनमें से एक को जेल भेजा गया। उधर, पुलिस की दबिश से गांव में दहशत है।


गांव मदरा में बिजली के ग्रुप मीटर लगाने पर ग्रामीणों और बिजली विभाग की टीम के बीच विवाद हुआ था। गांव से गुजर रही दक्षिणांचल की लाइन में कुछ लोगों ने कटिया डाल रखी थी। ग्रामीण ग्रुप मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस-पीएसी और बिजली विभाग की टीम पर हमला बोला, पुलिस ने भी लाठियां चलाईं। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें -  आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे


 
Agra uproar: Angry villagers pelted stones on electricity team and police over installation of meters case fil
पुलिस की पिटाई में कई लाेग हुए घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में ग्रुप मीटर लगाए गए। कटिया को हटाकर जर्जर तारों को ठीक किया गया। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र कबीस के प्रभारी अवर अभियंता अजय कुमार सिसौदिया की तहरीर पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। इसमें अमन और 100 अज्ञात आरोपी हैं। वहीं एक तहरीर टोरंट पाॅवर की तरफ से है। इसे भी केस में शामिल किया है। इससे अब केस में 22 नामजद और 120 अज्ञात आरोपी हैं। एक आरोपी जितेंद्र उर्फ पुल्ला को जेल भेजा गया है। अन्य के लिए दबिश दी जा रही है।

 
Agra uproar: Angry villagers pelted stones on electricity team and police over installation of meters case fil
ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस में इनके नाम
पुलिस ने मुकदमे में निरंजन, अवनीश, सोनू, गजेंद्र, कन्हैया, त्रिलोकी, प्रेमपाल, सन्नी, सुशील, गुरुदीप, पुल्ला, अमन, अनुज, छबीराम, सूरज, उदयभान, जितेंद्र, केशव, अजीत, होशियार, पप्पू, लोकेश को नामजद किया है। पुलिस वायरल वीडियो देख रही है। इनसे आरोपियों की पहचान की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP Weather : गर्मी-उमस से जूझते लोगों के लिए अच्छी खबर, अगले तीन दिन भारी बारिश; तेज हवाएं भी देंगी राहत


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra uproar: Angry villagers pelted stones on electricity team and police over installation of meters case fil
मीटर लगाने पर भड़क उठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाएं बोलीं, पुलिस ने घरों में की तोड़फोड़
फतेहाबाद के गांव मदरा में हुए बवाल के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इससे पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों को छोड़कर भाग गए। पुलिस को सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही मिले।

 
विज्ञापन
Agra uproar: Angry villagers pelted stones on electricity team and police over installation of meters case fil
आगरा में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में आए पुलिसकर्मी 
गांव की ममता देवी ने आरोप लगाया कि रात में पुलिसकर्मी आए। गाली देने लगे। विरोध पर पीटा, बाइक और घरेलू सामान तोड़ दिए। इससे बच्चे सहम गए। पूरा गांव दहशत में है। राधा देवी ने कहा कि पुलिस ने घरों में घुसकर धमकाया। अभद्र भाषा में बात की। सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए। पुलिस की दबिश से पूरा गांव खाली हो गया है। 

ये भी पढ़ें -  Agra: जवाहर पुल पर कैंटर ने लोडर में मारी टक्कर, यमुना में गिरी महिला; हालत गंभीर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed