फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Current ran while connecting power line, contract worker scorched

विद्युत लाइन जोड़ते समय दौड़ा करंट, संविदाकर्मी झुलसा

Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
Current ran while connecting power line, contract worker scorched
टूंडला में विद्युत करंट आने से झुलसा लाइनमैन सुभाष - फोटो : TUNDLA
टूंडला। घुरुकुआं फीडर पर शटडाउन लेकर विद्युत फेज जोड़ रहा संविदा लाइनमैन अचानक आए करंट से झुलस गया और पोल से गिरकर घायल हो गया। घायल लाइनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइनमैन के परिजनों ने एसएसओ पर शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने का आरोप लगाया है।

थाना नगला सिंघी के गांव छोटा कुर्रा निवासी सुभाषचंद्र (25) पुत्र मोहर सिंह बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे घुरुकुआं फीडर से शटडाउन लेकर 11 हजार की नियामतपुर ग्रामीण लाइन पर नगला नंदा के समीप तीन दिन से टूटे विद्युत फेज को जोड़ने गया था। फेज जोड़ने के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई और करंट प्रवाहित होने से वह बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे आ गिरा।

जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर लाइनमैन के परिजन भी पहुंच गए। सुभाषचंद्र के पिता मोहर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र को मारने की कोशिश की गई है। आरोप है कि एसएसओ ने जानबूझकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी। एसएसओ रक्षपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की। आरोप गलत हैं। लाइनमैन के पिता मोहर सिंह का कहना है कि वह एसएसओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

विद्युत प्रावधान के मुताबिक लाइनमैन खुद शटडाउन लेकर गया था। 11 हजार की लाइन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के गुजरने के कारण अक्सर बैक करंट आ जाता है। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के आरोप गलत हैं।
बनी सिंह
अवर अभियंता, घुरुकुआं

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed