फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cultural, Festival Eid in mainpuri

ईद-उल-अजहा के चलते गुलजार हुए बाजार

Sat, 10 Aug 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cultural, Festival Eid in mainpuri
ईद-उल-अजहा को लेकर खरीददारी करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) 12 अगस्त को मनाई जाएगी। बकरीद की तैयारियों को लेकर शनिवार को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ रही। मुस्लिम इलाकों में बच्चों और महिलाओं को उमंग के साथ तैयारियां करते देखा गया।
विज्ञापन

ईद-उज-अजहा का मुस्लिम समाज में बड़ा महत्व है। बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है। उधर घर-घर में सेवइयों को पकाने तथा त्योहार की तैयारी में मुस्लिम जुट गए हैं। वहीं, मुस्लिम बस्तियों में त्योहार के मद्देनजर तैयारियों की उमंग देखी गई। रेडीमेड वस्त्रों की बिक्री अच्छी रही। विशेषकर बच्चों और महिलाओं में सिले-सिलाए वस्त्रों की मांग देखी गई। पाश्चात्य सभ्यता के रंगों में सराबोर फैशन के विभिन्न परिधानों से लेकर शृंगार की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

ईओ ने सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश
ईद-उल-अजहा को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने भी विशेष सफाई के इंतजाम किए हैं। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में रविवार से विशेष सफाई कराई जाएगी। मस्जिदों के आसपास सफाई कर चूना डलवाने को कहा गया है। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र भारती ने सफाई नायकों को मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में विशेष रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह मांगी कीमत पर बिक रहे बकरे
बकरीद को लेकर पिछले एक सप्ताह से बकरों की बिक्री बढ़ चली है। मांग इस कदर है कि बकरों के लिए बोलियां लग रहीं हैं। मुंह मांगे दामों पर भी बकरे खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed