फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cryptocurrency Fraud Agra businessman trapped lured with 150 times profit lost Rs 20 lakh

क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड: आगरा के व्यापारी को फंसाया, दिया 150 गुना लाभ का लालच, गवां बैठा 20 लाख रुपये

Sat, 02 Sep 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 09:45 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड में आगरा में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें ग्वालियर में आरोपी पकड़ा गया। वहीं दो आरोपी विदेश भाग निकले। 
 

विज्ञापन
Cryptocurrency Fraud Agra businessman trapped lured with 150 times profit lost Rs 20 lakh
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी में रुपये लगाकर मुनाफे की सोच रहे हैं तो संभल जाएं। इस वर्चुअल करेंसी में जोखिम बहुत है। आगरा के एक व्यापारी के साथ ऐसा ही हुआ था। निवेश का झांसा देकर 150 गुना तक का लाभ बताकर 20 लाख रुपये जमा करा लिए गए। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। जमा रकम भी हड़प ली गई। बाद में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। मगर, पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी।

विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र के व्यापारी जय प्रताप सिंह के साथ धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी का पहला मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि अगस्त 2020 में उन्हें कोयल करेंसी के नाम पर ठगा गया, जिसके छह महीने में एक रुपये से 150 रुपये प्रति करेंसी होने का दावा किया था। उनसे 20 लाख लिए गए। मगर, कोई मुनाफा नहीं हुआ। उन्होंने तीन आरोपी रवि पंचाल, सुभाष जेवरिया और देवेंद्र पंचाल उर्फ बंटी के खिलाफ मुकदमा लिखाया। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। दूसरा मुकदमा आरोपियों के खिलाफ ग्वालियर में लिखा गया था। वहां के व्यापारी से 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। ग्वालियर पुलिस ने एक आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसने कई लोगों से ठगी की थी। देवेंद्र और रवि विदेश भाग गए थे। आगरा पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की थी। जय प्रताप सिंह रकम वापसी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी का पैसा किसके बैंक खातों में जाता है, आगरा पुलिस का खुलासा; सच्चाई कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी क्या है?

साइबर सेल के एक्सपर्ट विजय तोमर ने बताया कि हर देश की अपनी एक अलग-अलग मुद्रा होती है। भारत में रुपये, अमेरिका में डालर, सऊदी अरब में रियाल आदि। मगर, क्रिप्टोकरेंसी इन मुद्राओं से अलग होती है। क्रिप्टो वो मुद्रा है, जिसे आप देख और छू नहीं सकते हैं। यह छुपा हुआ होता है। ये एक प्रकार का डिजीटल रुपया है। इसे सिर्फ आनलाइन रूप में अपने पास रखा जा सकता है। इनमें बिटक्वाइन, एथेरियम, लाइटकॉइन शामिल हैं। इसकाे कोई कंट्रोल नहीं करता है। कोई डिजीटल फुट प्रिंट भी नहीं करता है। यह मल्टीलेयर में होती है। वर्चुअल करेंसी को ऑनलाइन वाॅलेट में रखा जाता है। इसका लेन-देन वाॅलेट में ही छुपा हुआ रहता है। इसका खाता ब्लाकचेन नामक एक सार्वजनिक डिजिटल खाता बही पर दर्ज किया जाता है।

ये भी पढ़ें - UP: किन्रर की पिटाई, फिर कैंची से काट दी चोटी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कैसे होती है ठगी

पिछले कुछ सालों में लोगों में क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज बढ़ा है। इसकी वजह है कि क्रिप्टोकरेंसी के कुछ ही समय में दोगुना से लेकर दस गुना तक बढ़ऩे का आश्वासन दिया जाता है। गिरोह झांसा देते हैं कि रकम लगाने पर डुबेगी नहीं।

ये भी पढ़ें - पुलिस का भद्दा मजाक: लापता पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पर पति से कहा- किसी यार संग गई होगी...तू दूसरी खोज

सुरक्षित तरीके से करें निवेश

साइबर एक्सपर्टके मुताबिक, किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश से पहले जानकार व्यक्ति से अच्छी तरह से समझ लें। इससे जुड़ी किसी वेबसाइट व एप्लीकेशन की प्रमाणिकता की जांच कर लें। ध्यान रहे कि यह किसी सरकार या बैंकिंग सिस्टम के अधीन नहीं है। धोखाधड़ी होने पर पुलिस की मदद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed