फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender beating due to dispute of area cut braid in agra

UP: किन्रर की पिटाई, फिर कैंची से काट दी चोटी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 02 Sep 2023 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 06:00 AM IST
सार

घर में घुसकर किन्नर की पिटाई की गई। इतना ही नहीं कैंची से उसकी चोटी भी काट ली गई। मामले में थाने में शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Transgender beating due to dispute of area cut braid in agra
किन्नर की चोटी काटी

विस्तार

आगरा के ताजगंज के कोलिहाई मोहल्ले में कुछ लोगों ने किन्नर के घर धावा बोल दिया। उसे बेहरमी से पीटने के बाद कैंची से चोटी काट दी। पीड़ित ने लूटपाट का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये है मामला 
कोलिहाई निवासी सोनिया किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह शहर से बाहर काम करती है। 23 अगस्त को अपने घर लौटी थी। किन्नर समाज के कुछ लोग खंदौली में नई आबादी कबाड़े वाली गली में रहते हैं। 29 अगस्त को उसके घर मुन्नी, सन्नो, गुडिय़ा, सोनिया किन्नर ने अपने अज्ञात साथियों के साथ धावा बोला। उसको बेरहमी से पीटा। उसके लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। कैंची से उसकी चोटी काट दी। हाथ में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ जुटी तो भागे हमलावर 
चीखपुकार होने पर लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर मारपीट और बलवा की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किन्नरों के इलाके बंटे हुए होते हैं। दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर विवाद होता है।

ये भी पढ़ें -  पुलिस का भद्दा मजाक: लापता पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पर पति से कहा- किसी यार संग गई होगी...तू दूसरी खोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed