फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds of tourists Taj and Sikri five people's condition worsened in heat American woman fell and got injured

Agra: ताज और सीकरी में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, गर्मी में पांच की हालत बिगड़ी; अमेरिकी महिला गिरकर हुई चोटिल

Tue, 15 Apr 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 08:54 AM IST
सार

गर्मियों में ताजमहल और फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान भीषण गर्मी में ताज पर पांच पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, वहीं फतेहपुर सीकरी में अमेरिकी महिला पर्यटक गिरकर चोटिल हो गई।
 

विज्ञापन
Crowds of tourists Taj and Sikri five people's condition worsened in heat American woman fell and got injured
ताजमहल पर पर्यटकों को उपचार देते पुलिसकर्मी, और घायल पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ रही। बंगलूरू के एक पर्यटक सीढ़ियों पर गिरकर घायल हो गए। वहीं गर्मी में चक्कर आने से एक बच्चे समेत 5 पर्यटक गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


ताजमहल पर रविवार को करीब 30 हजार पर्यटक आए। इसमें बंगलूरू के सौरभ (35) का शू-कवर सीढि़यों पर चढ़ते समय फंस गया। गिरने से उन्हें हाथ में चोट लगी। डिस्पेंसरी में ड्रेसिंग की गई। हरियाणा के मेहताब सिंह, महाराष्ट्र के गोपेश, पश्चिम बंगाल के शेख मजीबुल और गफूर चक्कर आकर गिर पड़े। जांच में इनका रक्तचाप भी बढ़ा मिला। बिहार के 5 साल का बच्चा श्रेयांस पांडे की भी हालत खराब हो गई। बच्चे को उल्टी होने लगी। दवा देने के बाद हालत में सुधार हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अमेरिकी महिला पर्यटक हो गई चोटिल
ग्रुप के साथ सीकरी के विश्वदाय स्मारक घूमने आई अमेरिकी महिला अपराह्न 3:20 बजे करीब अनूप तालाब के समीप अचानक लड़खड़ाकर गिर कर चाेटिल हो गई। जिसकी सूचना पर पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह व सुरक्षाकर्मी स्मारक परिसर पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मी को बुला कर महिला का प्राथमिक उपचार कराया। संरक्षण सहायक ने बताया, महिला पर्यटक उपचार बाद अपने पर्यटन ग्रुप के साथ अगले गंतव्य को रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed