{"_id":"637a61313adec360ab24ce50","slug":"crowd-of-tourists-gathered-at-taj-mahal-uproar-when-the-ticket-window-was-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, टिकट खिड़की बंद होने पर हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, टिकट खिड़की बंद होने पर हो गया हंगामा
Sun, 20 Nov 2022 10:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:47 PM IST
सार
पश्चिमी गेट पर पुरुषों के टिकट की खिड़की बंद रही। इस कारण पुरुष सैलानी भी महिलाओं वाली खिड़की पर टिकट के लिए कतार में लग गए। इसे लेकर विवाद हो गया। बाद में इस खिड़की पर भी टोकन खत्म हो गए।
विज्ञापन
ताज पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर रविवार को 30519 देसी-विदेशी सैलानियों ने दीदार किया। ताज के पश्चिमी गेट पर एक काउंटर बंद होने के कारण लंबी लाइनें लगीं। महिलाओं के काउंटर पर पुरुषों के लाइन में लगने पर विवाद हो गया। टोकन खत्म होने पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
ताजमहल पर सुबह से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सुबह पश्चिमी गेट पर पुरुषों के टिकट की खिड़की बंद रही। इस कारण पुरुष सैलानी भी महिलाओं वाली खिड़की पर टिकट के लिए कतार में लग गए। इसे लेकर विवाद हो गया। बाद में इस खिड़की पर भी टोकन खत्म हो गए। इन टोकन को लेकर जाने के बाद ही टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश मिल पाता है। यहां पर्यटकों के बीच आपस में ही खींचतान औैर हंगामा हुआ। उधर, पूर्वी गेट पर भी यही हालात बने रहे। यहां भी प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
स्मारक सैलानी
ताजमहल 30519
आगरा किला 7480
फतेहपुरसीकरी 2955
एत्माद्दौला 836
रामबाग 348
महताबाग बाग 310
सिकंदरा एक हजार लगभग