फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile dragged away young man bathing in Chambal people kept watching

UP: चंबल में नहाते युवक को खींच ले गया मगरमच्छ, देखते रह गए लोग; वन विभाग के अफसर बोले- अभी नदी से रहें दूर

Sat, 29 Mar 2025 10:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Mar 2025 10:26 PM IST
सार

आगरा में दिल दहला देने वाला सामने आया है। लोगों के सामने मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। लोग देखते रह गए। पुलिस को सूचना दी। युवक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन
crocodile dragged away young man bathing in Chambal people kept watching
चंबल नदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट के मध्यप्रदेश सीमा के सटे विंडवा घाट पर शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक को नहाते समय मगरमच्छ खींच ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने दिनभर तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


महुआ क्षेत्र के गांव विंडवा में शुक्रवार को एक वृद्धा की मौत हो गई थी। अंत्येष्टि में शामिल होने ग्रामीण चंबल नदी के विंडवा घाट पर पहुंचे। नहाते समय करण उर्फ छोटू (24) को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। ग्रामीणों ने थाना महुआ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: गले में टॉफी अटकने से चार माह की मासूम की मौत...चचेरी बहन की गोदी में खेल रही थी बच्ची, तभी रुक गईं सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसडीआरएफ की टीम प्लाटून कमांडर सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची। पूरे दिन चले अभियान में युवक का पता नहीं चला। सौरभ त्रिपाठी ने बताया की विंडवा घाट पर मगरमच्छ बड़ी संख्या में देखे गए हैं।

ये भी पढ़ें-Mainpuri: दरवाजे पर लटकी मिली गर्भवती की लाश...देखकर कांप गई रूह, पड़ोस में काम कर रहा था पति, हत्या का आरोप

रहें सतर्क...चल रहा नेस्टिंग सीजन
बाह के रेंज ऑफिसर उदय प्रताप सिसौदिया ने बताया कि मार्च से अप्रैल तक घड़ियाल और मगरमच्छ के नेस्टिंग का समय रहता है। मगरमच्छ नदी के किनारों पर रहकर अंडों की निगरानी करते हैं। अंडों की सुरक्षा के लिए ये इस दौरान आक्रामक रहते हैं। ऐसे में लोगों को नदी के किनारे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed