फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   four month old innocent died after toffee got stuck in her throat

UP: गले में टॉफी अटकने से चार माह की मासूम की मौत...चचेरी बहन की गोदी में खेल रही थी बच्ची, तभी रुक गई सांस

Sat, 29 Mar 2025 07:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Mar 2025 07:46 PM IST
सार

मैनपुरी में झकझोर देने वाला मामला सामने आया। चार महीने की मासूम को गोदी में खिला रही पांच वर्षीय चचेरी बहन ने टाॅफी खिला दी। टाॅफी मासूम बच्ची के गले में अटक गई। उसके सांस रुक गई। चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
four month old innocent died after toffee got stuck in her throat
मृतक मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली में गले में टॉफी अटकने से चार माह की मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह की है। भैंसरोली निवासी लोकेश कठेरिया की चार माह की बच्ची नन्हीं को पड़ोस की ही चचेरी पांच वर्षीय बहन डॉली खिला रही थी। उसने खिलाते समय चार महीने की बच्ची को टॉफी खिलाई, जो किसी तरह बच्ची की सांस नली में फंस गई। सांस अटकने से बच्ची बेचैन हो उठी। 

ये भी पढ़ें-UP: पटरी पर मिला स्कूल संचालक का शव..ट्रेन रोककर लोको पायलट ने समझाया, फिर भी दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


आनन-फानन परिजन नन्हीं को लेकर सीएचसी बेवर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से बच्ची की मां रोली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता लोकेश कठेरिया दिल्ली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा में फिर हंगामा: सपा सांसद का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प...भिड़ गए ABVP के सदस्य; देखें वीडियो

बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो सहम गई डॉली
नन्हीं को नासमझी में टॉफी खिलाने वाली डॉली भी घटना के बाद सहमी हुई है। उसने डरते हुए टॉफी खिलाने की बात परिवार वालों को बताई। परिवार के लोग भी सन्न रह गए। डॉली की नासमझी से नन्हीं की जान चली गई। परिजन गम के इस गुबार को दिल में दबाए सिर्फ आंसू ही बहाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed