फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile came home bathroom horrific hours for family in Firozabad

UP: घर के बाथरूम से निकला मगरमच्छ, खूंखार को देख कर अटकी सांसें, ऐसे थे दहशत भरे वो पल

Sun, 09 Apr 2023 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 02:28 PM IST
सार

कोई भी बाथरूम की ओर जाने का साहस नहीं उठा पा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना एका पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने  राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
crocodile came home bathroom horrific hours for family in Firozabad
बाथरूम में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिल में थाना एका क्षेत्र के नगला पासी गांव के एक घर के बाथरूम में मगरमच्छ घुस आया, मगरमच्छ को देख परिजन सहम गए। उसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एका पुलिस भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

फिरोजाबाद के कस्बा एका से तीन किलोमीटर दूर नगला पासी गांव में अवनीश पुत्र नत्थू सिंह यादव के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम में मगरमच्छ दिखाई दिया। बताया गया है कि जब अवनीश की मां वीना देवी बाथरूम में पहुंची, तो मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए। वे जोर से चीखते हुए वहां से भाग निकलीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें बेवफा पत्नी: शादी के बाद महज दो बार आई ससुराल, फिर सामने आया ऐसा सच; नहीं हो रहा पति को यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू 

वीना देवी की अवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य आ गए। बाथरूम में मगरमच्छ होने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोई भी बाथरूम की ओर जाने का साहस नहीं उठा पा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना एका पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने  राहत की सांस ली। 

ये भी पढ़ें - Turtle: सिर्फ भारत में बचे हैं साल कछुए..., जानें क्या है इनकी खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed