फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unfaithful wife came only twice After marriage in-laws then such truth came to fore husband reached the police

बेवफा पत्नी: शादी के बाद महज दो बार आई ससुराल, फिर सामने आया ऐसा सच; नहीं हो रहा पति को यकीन

Sun, 09 Apr 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

शादी के बाद पत्नी ससुराल महज दो बार ही आई थी। वो जब भी लेने जाता, तो पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा जाता था। इसके बाद पति के बारे में जब सच मालूम हुआ तो उसके होश उड़ गए। 
 

विज्ञापन
Unfaithful wife came only twice After marriage in-laws then such truth came to fore husband reached the police
demo pic

विस्तार

एटा के थाना जैथरा में युवक ने पत्नी को शादी के दो वर्ष बाद दूसरे युवक के साथ भेजने और दूसरे युवक से रुपये लेकर शादी करने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप लगाया कि पत्नी को पाने के लिए कई बार गांव में पंचायत भी कराईं। लेकिन रकम के लालच में पत्नी की शादी दूसरे के साथ कर दी गई।

विज्ञापन

ये है मामला 

जिला कासगंज थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव दामरी निवासी सिंटू सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसकी शादी शशि निवासी खेतूपुरा थाना जैथरा से हुई थी। शादी के बाद पत्नी के भाई देवराज व देशराज और चाचा प्रमोद ने एक लाख रुपये उधार लिए थे। शादी के दो वर्ष में पत्नी महज दो बार ही ससुराल आई। इसके बाद उसे नहीं भेजा गया तो गांव में पंचायतें कराईं। उसके भाइयों ने और रकम देने की मांग रखी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

कर दी दूसरी शादी 

आरोप है 23 मार्च को पत्नी की शादी उसके मायके वालों ने अपने रिश्तेदार रतन सिंह निवासी लाखापुर थाना बागवाला से साजिश करके लाखापुर के ही रहीसपाल के साथ कर दी। 24 मार्च को पत्नी की शादी दूसरे युवक के साथ बिना तलाक लिए ही कराए जाने की जानकारी मिली तो अन्य लोगों को साथ लेकर मैं ससुराल पहुंचा। वहां जाकर विरोध किया और अपने रुपये व जेवर मांगे। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

दर्ज कराया मुकदमा 

युवक ने पत्नी शशि, सास प्रतिमा, साले देवराज व देशराज, चचिया ससुर प्रमोद कुमार, शादी करने वाले युवक रहीसपाल और साजिश में शामिल रतन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की शादी दूसरी जगह की गई है। कासगंज के युवक की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed