फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crisis on board exam results of hundreds of students of 30 colleges

Agra News: 30 कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों के बोर्ड परीक्षा परिणाम पर संकट

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crisis on board exam results of hundreds of students of 30 colleges
30 कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों के बोर्ड परीक्षा परिणाम पर संकट
विज्ञापन

- जिला विद्यालय निरीक्षक ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं करने पर जारी किया नोटिस
संवााद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के 30 कॉलेजों के सैकड़ों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पर संकट छाया हुआ है। प्रधानाचार्यों ने अभी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन और शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक अपलोड नहीं किए हैं। परिषद की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 30 कॉलेजों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए है। जबकि छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। परिषद परीक्षार्थियों का परिणाम तैयार करने जा रहा है। परीक्षा प्रमाणपत्र में आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी दर्ज किए जाते हैं। वहीं इंटरमीडिएट में शारीरिक शिक्षा और खेलकूद के अंक भी परीक्षा प्रमाणपत्र पर अंकित होते हैं। ऐसे में संबंधित कॉलेजों के अंक अपलोड नहीं होने के कारण परीक्षा परिणाम तैयार होने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी कर हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि समय से अंक अपलोड नहीं हुए और परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ तो संबंधित काॅलेजों का ब्लैक लिस्टेड घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन कॉलेजों ने अभी तक हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के अंक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
अजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed