{"_id":"5f51346c8ebc3e6158493ec5","slug":"crimes-in-kasganj-crime-news-kasganj-kasganj-news-agr457701814","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर में डर के बीच स्कूल पहुंची शिक्षिकाएं, तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर में डर के बीच स्कूल पहुंची शिक्षिकाएं, तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में विवाद के डर से सहमी शिक्षिकाओं ने बृहस्पतिवार को विद्यालय खोला। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी।
दो दिन पहले सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में स्कूल के बाहर रखे खोखे में आग लग गई। उसके बाद खोखा मालिक और उसके परिजनों ने स्कूल की शिक्षिकाओं पर हमला करने का प्रयास किया। इससे शिक्षिकाएं डर गईं और बुधवार को स्कूल नहीं पहुंची।
पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। सिढ़पुरा थाना प्रभारी ने शिक्षकों को फोन पर बताया कि वे स्कूल पहुंचें। पुलिस मौजूद रहेगी। बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय खुला। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। जो आरोपी हमलावर हुए थे उनकी तलाश की जा रही है। संवाद