{"_id":"5cb174febdec2213e3055eaf","slug":"youth-killed-mother-daughter-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार पर गोली मारकर मां-बेटी की हत्या, छोटी बहन ने छिपकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इनकार पर गोली मारकर मां-बेटी की हत्या, छोटी बहन ने छिपकर बचाई जान
Sat, 13 Apr 2019 08:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
घटनस्थल पर एकत्र ग्रामीण और साक्ष्य जुटाती पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के भोगांव में शादी से इनकार करने पर सिरफिरे युवक ने शनिवार को गोली मारकर हत्या मां-बेटी की कर दी। छोटी बहन ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार गांव नरसिंहपुर निवासी सीता देवी (40) शनिवार की सुबह पुत्री माधुरी (20), नीलम (18) के साथ खेत में भिंडी की निराई कर रही थीं। इसी बीच कस्बा स्थित ढाबा पर वेटर की नौकरी करने वाला बुद्ध सागर उर्फ शैतान सिंह शाक्य निवासी गांव अगौनापुर थाना अलीगंज एटा, हाल निवासी माधौनगर थाना भोगांव वहां आ पहुंचा।
बकौल नीलम आरोपी ने खेत में काम कर रही मां सीता देवी से कहा कि वो आखिर माधुरी की शादी उससे क्यों नहीं कर रही हैं। इस बीच माधुरी ने युवक से साफ तौर पर शादी करने से मनाकर दिया। युवती का इनकार सुनते ही शैतान सिंह ने तमंचा निकालकर सीता देवी को गोली मार दी।

अस्पताल में तोड़ा बेटी ने दम
मृतक मां-बेटी के फाइल फोटो
माधुरी ने जब मां का बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। मां और बहन को गोली लगने के बाद नीलम ने छिपकर जान बचाई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भेजा। वहीं शव को उठाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण विरोध करते हुए शव को गांव ले गए। जिला अस्पताल से रेफर माधुरी ने सैफई ले जाते समय दम तोड़ दिया।
दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के दोस्त और ढाबा पर काम करने वाले तीन साथी कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। नीलम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
एसपी अजय शंकर राय ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।