फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman throat slit

गांव गुतिला में महिला  की गला रेतकर हत्या

Tue, 14 Jun 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 14 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
woman throat slit
आंगन में चारपाई पर सोते समय चाकू से किए वार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजगंज के गांव गुतिला में रविवार रात घर के आंगन में सो रही केलावती उर्फ गायत्री (35) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को चारपाई पर चाकू और मोबाइल मिला है। घरवालों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने रंजिश से भी इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव गुतिला निवासी शिशुपाल टैक्सी चालक है। वह रविवार सुबह दिल्ली गया था। बेटा बादल ननिहाल कबूलपुर (मलपुरा) गया था। छोटे बेटे आकाश और कान्हा पड़ोस में अपनी दादी के घर में सो रहे थे। रात को केलावती आंगन में चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी तीन साल की बेटी प्रिया कमरे में थी। शिशुपाल के बड़े भाई पप्पू का मकान भी पड़ोस में है। तकरीबन 12:30 बजे बिजली गुल होने पर पप्पू और उसकी पत्नी गुड्डी ने केलावती के कराहने की आवाज सुनी। दोनों अंदर आए तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी गर्दन और दायीं आंख पर चाकू मारने का निशान था। घायल को वे फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तड़के तकरीबन चार बजे पुलिस को सूचना दी। ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की? इस बारे में पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन


झुमकी और चेन नहीं मिले 
परिवारीजनों का कहना था कि केलावती की झुमकी और चेन गायब है। ऐसा भी हो सकता है कि लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई हो। हालांकि, पुलिस ने जेवर गायब होने की जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई जानकार तो नहीं? 
पुलिस का कहना है कि घर का गेट अंदर से बंद था। शिशुपाल के अन्य भाइयों के घर बराबर में है। पुलिस को चार घंटे बाद घटना की जानकारी दी गई। हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed