फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman sexual abused by two tantric in etah

एटा: तांत्रिकों ने पति को किया बेहोश, पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Oct 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
woman sexual abused by two tantric in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
एटा में बीमार बच्चे की झाड़ फूंक कराने आई एक महिला के साथ दो तांत्रिकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के साथ आए पति को बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पति के होश में आने पर पत्नी ने घटना बताई। पीड़ित दंपती ने तांत्रिकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


थाना निधौली कलां के गांव पृथ्वीपुर निवासी विजय सिंह पुत्र सीताराम झाड़-फूंक करता है। 27 सितंबर को उसके पास जनपद हाथरस, थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ बीमार बच्चे की झाड़-फूंक कराने आई थी। 
विज्ञापन


तांत्रिक ने महिला के पति को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तांत्रिक ने अपने दूसरे साथी सूरजपाल पुत्र मोहन लाल के साथ मिलकर महिला के से सामूहिक दुष्कर्म किया। पति के होश में आने पर महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की वारदात बताई तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित थाना निधौली कलां पहुंचे और आरोपी तांत्रिकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि महिला ने दो तांत्रिकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed