{"_id":"5d28a6748ebc3e6cdc3ab43b","slug":"woman-missing-for-seven-months-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात महीने से विवाहिता लापता, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात महीने से विवाहिता लापता, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 13 Jul 2019 12:56 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के पथौली से एक विवाहिता सात महीने से लापता है। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं पति ने भी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
इस मामले का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। महिला की तलाश में पुलिस की दो टीमें उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और भरतपुर के जिलों में भेजी गई हैं।
सुंदरवन कॉलोनी, सिकंदरा निवासी शिवानी पुत्री गंगा सिंह की शादी अप्रैल, 2016 को पथौली, शाहगंज निवासी पुष्कर पुत्र प्रताप सिंह के साथ हुई थी। पुष्कर दिल्ली में मेहंदी लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
20 नवंबर, 2018 को शिवानी ससुराल से लापता हो गई। पति का कहना है कि वो 25 हजार रुपये और जेवरात लेकर घर से निकली है। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई।

ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उधर, शिवानी के पिता गंगा सिंह ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपयों की मांग करते थे। कई बार मारपीट कर चुके थे।
इस बारे में पता चलने पर पंचायत कर ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया था। हर बार शिवानी को परेशान नहीं करने की कहकर घर ले जाते थे। बाद में फिर से परेशान करते थे। दो लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
कई जिलों की खाक छान चुकी है पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्यागी ने बताया कि शाहगंज और महिला थाना की दो टीम विवाहिता की तलाश कर रही हैं। आगरा के अछनेरा, कागारौल, मथुरा, राजस्थान के भरतपुर, मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर आदि जिलों में टीम भेजी गई है।
एक टीम दिल्ली भी गई थी। मगर, उसका पता नहीं चल सका है। मामले में एक प्रार्थनापत्र हाईकोर्ट में भी दिया गया है। हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है।