फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman given poison in train from delhi to madhya pradesh

दिल्ली से मध्यप्रदेश तक ट्रेन में घूम रहीं 42 'विषकन्याएं', आप भी न हो जाएं शिकार

Mon, 25 Sep 2017 07:41 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Sep 2017 07:41 AM IST
विज्ञापन
woman given poison in train from delhi to madhya pradesh
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मध्यप्रदेश तक चलने वाली ट्रेनों को 42 विषकन्याओं ने बांट लिया है। पैसेंजर में वारदात करने वाला अलग गैंग है और एक्सप्रेस का अलग। ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गांठने के बाद उन्हें लूट लेती हैं। क्योंकि अब दशहरा और दीपावली पर ट्रेनों में अधिक भीड़ रहेगी लिहाजा इस दौरान यह बड़ी घटनाएं कर सकती हैं। इनपुट के बाद रेलवे पुलिस चौकस हो गई है।
विज्ञापन

 
दिल्ली से मध्यप्रदेश तक हर रोज करीब 40 ट्रेनें चलती हैं। हालांकि अधिकांश एक्सप्रेस हैं लेकिन ग्वालियर तक कई पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन हो रहा है। दिल्ली से मध्यप्रदेश तक चलने वाली ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातें सबसे ज्यादा हो रही हैं। पिछले दिनों मध्यप्रदेश, यूपी और दिल्ली की रेलवे पुलिस ने ऐसी महिलाओं के बारे में एक दूसरे से सूचनाएं साझा की थीं जो जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम दे रही हैं। 
विज्ञापन


इनकी संख्या 42 बताई जा रही है। इनमें से सभी की उम्र बीस से पैंतीस साल के करीब है। यह ट्रेन में दो तीन लोगों के साथ सफर करती हैं ताकि लोगों को लगे कि कोई परिवार जा रहा है। इसी दौरान अपने आसपास के यात्रियों से बातों बातों में दोस्ती बना लेती हैं और फिर कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके लूट लेती हैं। त्योहारी सीजन में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। क्योंकि अब दशहरा और दीपावली आ रही है लिहाजा यह महिलाएं ट्रेनों में वारदातें कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस महिलाओं के गैंग पकड़े गए

आईजी जीआरपी भजनीराम मीना ने फोन पर हुई बातचीत बताया कि अभी पिछले दिनों झांसी में बिहार निवासी अंजू को गिरफ्तार किया गया था जिसने कई वारदातों का खुलासा किया। मध्यप्रदेश की रुक्मणि भी गिरफ्तार की गई थी। कासगंज में महाराष्ट्र की गंगा को यात्रियों का सामान चोरी करते वक्त पकड़ा था। वह भी परिवार के साथ ट्रेन में चलती है। 

टूंडला में एक युवती रागिनी गिरफ्तार की गई थी। मथुरा में भी रामप्यारी नाम की महिला को पकड़ा गया था। वह भी ट्रेनों में वारदात करती है। इलाहाबाद में जमुनी, प्याले, करुणा देवी, निरला सोनी, रुबीना बेगम, पूजा को गिरफ्तार किया था।

मां-बेटी साथ निकलते ही लूटने को

जमुनी और उसकी बेटी प्याले वारदात करने के लिए साथ में निकलती हैं। पिछले दिनों इलाहाबाद में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों ने मथुरा, आगरा, बरेली और दिल्ली में ट्रेनों में वारदात करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed