{"_id":"5995ab334f1c1bc1098b46b4","slug":"woman-getting-threat-of-acid-attack-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्सनल फोटो चुराकर करता था ब्लैकमेल, अब तेजाब डालने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्सनल फोटो चुराकर करता था ब्लैकमेल, अब तेजाब डालने की दी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
acid attack demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपी अब तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल से छूटते ही आरोपी ने महिला फिर धमकाना शुरू कर दिया है।
महिला ने बताया कि उसके घर में पड़ोसी युवक का आना-जाना था। नवंबर 2016 में भी युवक घर में आया। इस दौरान महिला के मोबाइल की चिप चोरी कर ली। चिप में महिला के निजी वीडियो और फोटो थे। युवक ने महिला के मोबाइल पर मैसेज कर सात हजार रुपये की मांग की। धमकी दी कि अगर, रुपये नहीं देगी तो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भेज दूंगा।
इस पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। युवक को कुछ दिन पहले जमानत मिल गई। जेल से छूटने के बाद युवक ने फिर से धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को युवक ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद तेजाब डालने की धमकी दी। महिला दहशत में मधु नगर अपने मायके में रहने लगी है। गुरुवार को आईजी से शिकायत की। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।