फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman forcefully proposing a man for love in agra

मकान किराए पर दिलाने के बहाने बुलाया, फिर युवक से करने लगी ये बातें

Mon, 25 Sep 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 25 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
woman forcefully proposing a man for love in agra
आगरा में किराए पर मकान दिलाने के बहाने एक महिला ने युवक को अपने घर बुलाया। इसके बाद उससे इकतरफा प्यार की बात करने लगी। युवक ने मना किया तो अपने हाथ की नस काट ली। युवक पहले से शादीशुदा है। रविवार को पत्नी के साथ थाने पहुंचा और उसने महिला से जान बचाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


युवक जूता फैक्ट्री में काम करता है। पत्नी के साथ जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहता है। दस दिन पहले उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी आवास विकास कालोनी की महिला घर पर आई। महिला ने किराये पर मकान लेने को कहा। युवक की पत्नी ने उससे कहा कि वह खुद किराये पर रहते हैं, वह भी मकान देख रही हैं। 
विज्ञापन


इस पर महिला उनका मोबाइल नंबर लेकर चली गई। अगले दिन महिला ने फोन किया। युवक की पत्नी से कहा कि वह एक मकान दिलवा देगी, अपने पति को भेज दो। इस पर युवक महिला के घर पहुंचा। मगर, मकान पसंद न आने पर वापस आ गया। इसके बाद महिला ने फोन करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि अब महिला उससे कह रही है कि वह उससे प्यार करती है और अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह उसके साथ ही रहेगी। युवक ने फोन काट दिया। शनिवार को महिला ने अपने हाथ की नस भी काट ली। साथ ही इसकी जानकारी फोन पर दी। महिला के दो बच्चे हैं। युवक और उसकी पत्नी रविवार को थाना जगदीशपुरा आए। उन्होंने महिला से बचाने को कहा। पुलिस का कहना है कि युवक ने लिखित शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed