फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weekly of head constables will also now

अब हेड कांस्टेबलों को भी मिलेगा वीकली आफ 

Mon, 25 Apr 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 25 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Weekly of head constables will also now
एचसीपी से एसएचओ तक का साप्ताहिक अवकाश मंजूर  - फोटो : Demo Pic
दरोगाओं का वीकली आफ फार्मूला सुपरहिट हो जाने के बाद इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। अब हेड कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक सभी को साप्ताहिक  अवकाश दिया जाएगा। इसे पूरे जिले में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद सिपाहियों का नंबर है। इसे भी जल्द ही लागू किया  जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। देखा जा रहा है कि किस थाने में कितने सिपाही हैं। वीकली आफ देने पर कोई परेशानी तो नहीं होगी। माना जा रहा है कि अगले महीने सिपाहियों को भी यह राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन


अभी तक वीकली आफ सिस्टम सिर्फ दरोगाओं के लिए है। वो भी केवल हरीपर्वत सर्किल के। इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया था। लेकिन चार दिन में ही अधिकारियों को फार्मूला पसंद आ गया। इसे देखते हुए इसके दायरे में अब पूरा जिला ले लिया गया है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि दरोगाओं के वीकली आफ के सकारात्मक परिणाम देखकर इसका दायरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस का रवैय्या सुधरेगा
अधिकारियों का मानना है कि सप्ताह में एक दिन परिवार के साथ बिताने से पुलिसवालों का रवैय्या सुधर सकता है। उनका जनता के प्रति व्यवहार पहले से ठीक हो जाएगा।


सभी का चार्ट तैयार 
हेड कांस्टेबल, दरोगा और इंस्पेक्टर के चार्ट बनाए गए हैं। इसमें बताया गया है कि किसके वीकली आफ में काम कौन देखेगा? थाना प्रभारी निरीक्षक की गैर हाजिरी में जिम्मेदारी एसएसआई पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed