फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vihip leader lost his life due to bad policing

पुलिस की लापरवाही से गई अरुण की जान

Fri, 26 Feb 2016 01:17 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Fri, 26 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
vihip leader lost his life due to bad policing
विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या में पांच लोग नामजद कराए गए। इनमें मुख्य आरोपी मंटोला के मोहल्ला टीला मुन्नालाल में किराए पर रहने वाला शाहरुख माना जा रहा है। वह मूलरूप से धौलपुर का रहने वाला है। एक साल से किराए पर रह रहा था। उस पर गोकशी के आरोप थे। इसके अलावा वह दूसरा कोई काम भी नहीं करता था। अरुण माहौर ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

शाहरुख के पड़ोसियों की मानें तो दो दिन पहले उसका अरुण के दोस्त श्याम से झगड़ा हुआ था। शाहरुख ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। श्याम ने इसका विरोध किया था। श्याम के साथ अरुण भी आए थे। शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस उसके घर तो पहुंच गई, कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा वह कई बार पड़ोसियों से झगड़ा कर चुका था। गली में तमंचा लेकर घूमता था। इसकी भी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस उसे थाने तक  ले गई लेकिन तहरीर न मिलने का बहाना बनाकर कोई एक्शन नहीं लिया। शायद इसी का नतीजा रहा कि अरुण माहौर की हत्या हो गई। अरुण के पिता राजेश माहौर का कहना है कि पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती तो उनके बेटे की जान न जाती।
विज्ञापन

आरोपी के घर पर मिला ताला
आगरा। हत्या में शाहरुख का नाम आने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची। वहां ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उसने सुबह सात बजे ही घर से सारा सामान कहीं और शिफ्ट कर दिया था। इसका पता चलने पर पुलिस ने तलाश करके उसके परिवारीजनों को हिरासत में ले लिया। उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed