{"_id":"5f8c3417d8d79f726a7602f0","slug":"unknown-person-cut-head-of-dead-body-in-graveyard-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: क्रब खोदकर शव का सिर काटा, कब्रिस्तान में धड़ मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: क्रब खोदकर शव का सिर काटा, कब्रिस्तान में धड़ मिलने से सनसनी
Sun, 18 Oct 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Oct 2020 05:54 PM IST
सार
- गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बने कब्रिस्तान की घटना से सनसनी, दो माह पूर्व मरा था युवक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद के थाना गोवर्धन क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परिक्रमा मार्ग किनारे बने कब्रिस्तान से कब्र खोद कर नर मुंड गायब कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह उसकी कब्र खुदी देखी तो शक हुआ। पास जाकर देखा तो दंग रह गए। धड़ से सिर गायब था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी ने थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोवर्धन क्षेत्र में दो माह पूर्व गांव आन्यौर निवासी युवक शाहिद पुत्र अत्तो की मौत हो गई थी। परिजनों ने उसके शव को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग किनारे कब्रिस्तान में दफना दिया। शनिवार की रात किसी ने उसकी कब्र खोदी और धड़ से सिर काटकर ले गया। सुबह कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले फकीर जमील ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।
मृतक के परिजनों ने इसकी जानकारी थाना गोवर्धन पुलिस को दी। कब्र से नर मुंड गायब होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। मृतक शाहिद की पत्नी अफसाना ने मामले में कब्र की खोदाई करने वाले बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बबलू की तलाश की जा रही है ।

नर मुंड तांत्रिक को देने की आशंका
आशंका व्यक्त की जा रही है कि कब्रिस्तान खोदने का काम करने वाले बबलू द्वारा इस नर मुंड को किसी तांत्रिक को दिया होगा। कबिस्तान की देखरेख करने वाले जमील साईं ने पुलिस को बताया है कि रात को बबलू के साथ और कोई भी था और उसने उससे फावड़ा और कंडा मांगा था। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है। उधर, मृतक का सिर गायब होने से इलाके में दहशत है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।