फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrollable tourists bus burst into shops, killing one

बेकाबू टूरिस्ट बस दुकानों में घुसी, एक की मौत

Thu, 09 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tourists bus burst into shops, killing one
शाहदरा में हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जा रहे देशी-विदेशी पर्यटकों से भरी बस बुधवार रात को शाहदरा में बेकाबू होकर दो दुकानों में जा घुसी। हादसे के बाद पर्यटकों में चीखपुकार मच गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

अमर ट्रेवल्स की बस बुधवार रात को 15 विदेशी और दो देशी पर्यटकों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस नुनिहाई से होती हुई बजरंग पेट्रोल पंप शाहदरा के पास बेकाबू हो गई। बस संजय बघेल की हलवाई और मोहन की परचून की दुकान में जा घुसी। हादसे से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। एक दुकान में भोजन कर रहा शाहदरा निवासी अशोक पुत्र नत्थीलाल गंभीर घायल हो गया। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। दूसरी बस से पर्यटकों को दिल्ली भेजा गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा गया। उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने अशोक को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। समय पर इलाज नहीं मिलने पर ही उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि चालक पवन कुमार निवासी किरावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed