फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three arrested including married girlfriend for boyfriend murder in mathura

ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, शादीशुदा प्रेमिका ने फौजी पति के साथ मिलकर की ये वारदात

Sat, 29 Dec 2018 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Dec 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
three arrested including married girlfriend for boyfriend murder in mathura
crime
मथुरा जिले में 27 नवंबर को बलदेव क्षेत्र के गांव सेहत के पास बुर्जी में मिले शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल प्रेमिका समेत तीन को पकड़ा है। युवक की शिनाख्त हाथरस से लापता लवकेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने अपने फौजी पति और उसके दो दोस्तों के साथ अपने घर पर दुपट्टे से युवक का गला घोंटा था। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गांव सेहत के पास भूसे की बुर्जी में फूंक डाला था। मामले में फौजी फरार है।
विज्ञापन


हाथरस के गांव सरौंठ निवासी राजवीर का बेटा लवकेश 26 नवंबर को लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी पिता ने थाना सादाबाद में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 नवंबर को बलदेव के गांव सेहत के पास भूसे की बुर्जी में मिले शव की शिनाख्त लवकेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति फरार

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका समेत तीन हत्यारोपियों को पकड़ा है। जबकि प्रेमिका का पति अब तक फरार है। पकड़े गए लोगों में आरोपी महिला निवासी, अन्य दो आरोपी राया क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

एसएसपी की मानें तो फौजी की पत्नी से प्रेम संबंध होने के बाद लवकेश उसे ब्लैकमेल करने लगा था। इससे परेशान प्रेमिका ने अपने फौजी पति को पूरी बात बताई। 26 नवंबर को उसने लवकेश को अपने घर बुला लिया और उसकी हत्या कर शव को सेहत गांव में बुर्जी में फूंक दिया। 

सीओ महावन पीपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश ने बताया कि आरोपी फौजी भी है। फिलहाल में फौजी जम्मू कश्मीर में तैनात है। जल्द ही बलदेव पुलिस आरोपी फौजी को पकड़कर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed