{"_id":"5f72b962b59f31245f203e27","slug":"thieves-target-co-operative-bank-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सहकारी बैंक को बनाया निशाना, लॉकर तोड़ने की कोशिश, कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने सहकारी बैंक को बनाया निशाना, लॉकर तोड़ने की कोशिश, कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी
Tue, 29 Sep 2020 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में चोरों ने सोमवार की रात सहकारी बैंक को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चारों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद बैंक में रखे तीन कम्प्यूटर चोरी कर ले गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना थाना वृंदावन क्षेत्र के पत्थरपुरा स्थित सहकारी बैंक की है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह सहकारी बैंक के ताले टूटे देखे तो हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों को बुलाकर घटनास्थल पर छानबीन की। बैंक में तीन कम्प्यूटर गायब हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि सहकारी बैंक की शाखा में चोरी की कोशिश की गई है। चैनल गेट तोड़कर चोर बैंक शाखा में घुस गए थे। तीन कम्प्यूटर मॉनीटर चोरी हुए हैं। नकदी सुरक्षित है। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।