{"_id":"be699aa07d5932eb4058f446783789eb","slug":"the-young-man-was-trapped-in-the-truck-imposes-plead-for-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंसा युवक मदद के लिए लगाता रहा गुहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में फंसा युवक मदद के लिए लगाता रहा गुहार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-कानपुर हाईवे पर नगला परमसुख के पास शनिवार रात तकरीबन दो बजे राजस्थान के गंगानगर से सरसों का तेल लेकर कलकत्ता जा रहा ट्रक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। इसके बाद ट्रक में फंसा युवक अपनी मदद के लिए काफी देर चिल्लाता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
ट्रक चालक कप्तान सिंह पुत्र गुलविंदर सिंह निवासी खेराकोड़ली पंजाब, क्लीनर दलविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी पटाला पंजाब और संतोष क्षतिग्रस्त ट्रक में फंस गए। कप्तान और दलविंदर किसी तरह निकल गए लेकिन संतोष फंसा रहा। कप्तान सिंह ने बताया कि राहगीरों से मदद के लिए काफी देर चिल्लाते रहे। मगर किसी ने मदद नहीं की। लगभग एक घंटे बाद छलेसर चौकी पुलिस पहुंची और उसे निकालने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर राजासिंह के पहुंचने पर क्रेन बुलाई गई लेकिन वो भी मदद नहीं करा सकी। घंटों मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक को काटा गया, तब कहीं सुबह छह बजे संतोष को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
वहीं, अछनेरा में आगरा-भरतपुर मार्ग पर तुरकिया नहर के समीप कार और बाइक की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। कार सवार अछनेरा से भरतपुर जा रहे थे। तभी सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार हरेंद्र पुत्र अमर सिंह तथा उनकी भाभी अंजू पत्नी भूपेन्द्र निवासी गामरी थाना मलपुरा घायल हो गए। कार चालक जयपाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांधी नगर भरतपुर, उमेश पुत्र तारा चंद सिघंल निवासी मंडी अटलबंद भरतपुर तथा पोती पुत्र रोशन सिंह निवासी अरदाया अछनेरा भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने आगरा भर्ती कराया है। वहीं, पिनाहट में मलहन टूला निवासी वीरु पुत्र राजवीर सिंह शनिवार रात भदरौली मार्ग पर बाइक फिसलने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।