फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tension over cast related fight in agra

पीएसी की मौजूदगी में विवाह, संगीनों के साए में उठी डोली

Wed, 17 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा) Updated Wed, 17 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
tension over cast related fight in agra
marriage
गांव पारौली सिकरवार में निषाद और क्षत्रियों के बीच हुए जातीय संघर्ष के  बाद तनाव के हालात बने हुए हैं। इसके चलते मंगलवार रात क्षत्रिय समाज के रूप सिंह भदौरिया की बेटी की डोली संगीनों के साए में उठी। पूरे गांव में पुलिस तैनात की गई थी। बरात आगरा के अकबरा से आई थी। शादी में झगड़े की आशंका के चलते बरात को पहले फतेहाबाद में रोक दिया गया था। 
विज्ञापन


बाद में पुलिस की सुरक्षा में ही बरात गांव में पहुंची। इसके बाद दुल्हन की विदाई तक पुलिस गांव में डटी रही। तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात है। इसके बावजूद बार बार टकराव हो रहा है। उधर शादी में शामिल होने जा रहे रूप सिंह भदौरिया के दामाद पिंकू परिहार को ककरीली गांव के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे रोक लिया गया था। वह पिनाहट के गांव पढ़ुआपुरा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


लल्लू तोमर और बबलू भदौरिया भी थे। तीनों बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि दूसरी जाति के 20-25 लोगों ने उनकी जाति पूछी। उन्होंने ठाकुर कहा तो हमला बोल दिया। वह बमुश्किल वहां से भागे। पिंकू ने पारौली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस से बरात की सुरक्षा के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मई को हुई थी टकराव की शुरुआत 

ग्राम पारौली सिकरवार, ककरीली, बेहड़ी, छुकरिया पुरा आदि में निषाद समाज के लोगों की काफी आबादी है। पारौली सिकरवार में ठाकुर समाज के 20-25 परिवार रहते हैं। गत 11 मई को गांव के देवी मंदिर पर एक मेले का आयोजन हुआ जहां महिलाओं के बाजार में निषाद समाज के लड़के को जाने से रोका तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला समझाबुझा कर शांत कर दिया गया। दूसरे दिन दोनों समुदायों के बीच जमकर संर्घष हुआ। दिनेश पुत्र पंचम सिंह अपने खेत पर चारा लेने गया तो वहां पर गांव के हरिशंकर, पोप सिंह, छदामीलाल, राधाकृष्ण आदि ने उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव में आयीं सुनीता को भी मारा पीटा। तब से लगातार गांव में पुलिस, पीएसी तैनात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed