फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young woman swept away by Yamuna's waves; elderly man rescued by bystanders

Banda News: यमुना की लहरों में समा गई युवती, वृद्ध को लोगों ने बचाया

Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Young woman swept away by Yamuna's waves; elderly man rescued by bystanders
फोटो-21-नदी से निकालकर छोटेलाल को पुल पर लाया गया। संवाद
फोटो 41 == यमुना में कूदने वाली छात्रा मंदाकिनी। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

फोटो-21-नदी से निकालकर छोटेलाल को पुल पर लाया गया। संवाद
फोटो-22- छोटेलाल को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद

कमासिन व तिंदवारी क्षेत्र में पुल से नदी में छलांग लगाने की घटनाएं
युवती की तलाश में पीएसी टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे, वृद्ध जिला अस्पताल रेफर
पुलिस। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/तिंदवारी। कमासिन और तिंदवारी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह यमुना नदी में छलांग लगाने की दो घटनाएं हुईं। दांदो-किशनपुर पुल से युवती ने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव में लापता हो गई। वहीं बेंदाघाट यमुना पुल से नदी में कूदे वृद्ध को किनारे मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। युवती की तलाश में पीएसी की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे।
थाना व कस्बा कमासिन निवासी बसंत लाल प्रजापति की बेटी मंदाकिनी (19) बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिना बताए घर से निकल गई। वह कमासिन से करीब 17 किलोमीटर दूर दांदो-किशनपुर यमुना पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदाकिनी पुल के किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। बरसात के कारण यमुना का बहाव तेज होने पर पुलिस ने पीएसी की विशेष टीम को सूचना दी। दोपहर बाद टीम स्टीमर और सुरक्षा उपकरणों के साथ पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू की गई। काफी दूर तक खोजबीन के बावजूद मंदाकिनी का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह खाना बनाने की बात को लेकर मां ने मंदाकिनी को डांट दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। युवती कक्षा 12 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रेलिंग पर चढ़कर वृद्ध ने लगाई छलांग
इसी क्रम में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट स्थित यमुना पुल से सेमरी गांव निवासी छोटेलाल सिंह (65) ने नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर उन्हें पकड़ लिया और बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सूचना पर बेंदा चौकी प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटेलाल काफी देर से पुल की रेलिंग के पास घूम रहे थे। अचानक वह रेलिंग पर चढ़े और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस उन्हें तिंदवारी पीएचसी लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप कुमार पटेल ने बताया कि छोटेलाल अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनके ठीक होने के बाद ही नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को उन्हें इलाज के लिए फतेहपुर जाना था। उन्हें लेने के लिए दतौली से श्याम सिंह आ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही छोटेलाल अकेले बस से यमुना पुल के पास पहुंच गए और नदी में छलांग लगा दी।

फोटो-21-नदी से निकालकर छोटेलाल को पुल पर लाया गया। संवाद

फोटो-21-नदी से निकालकर छोटेलाल को पुल पर लाया गया। संवाद

फोटो-21-नदी से निकालकर छोटेलाल को पुल पर लाया गया। संवाद

फोटो-21-नदी से निकालकर छोटेलाल को पुल पर लाया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed