फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scuffle over a pathway in Pokhara; woman injured, FIR registered against four individuals.

Sant Kabir Nagar News: पोखरा में रास्ते को लेकर मारपीट, महिला घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Scuffle over a pathway in Pokhara; woman injured, FIR registered against four individuals.
मेंहदावल। नगर पंचायत के पक्का पोखरा सुअरहवा में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दीवार चलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुअरहवा निवासी धर्मेंद्र का आरोप है कि उसके आने-जाने के रास्ते को लेकर रामजी पुत्र सेतु से मुकदमा चल रहा है और कोर्ट से स्टे भी है। इसके बावजूद बुधवार को रामजी व उसके परिजन रास्ते पर दीवार खड़ी कर रास्ता संकरा कर रहे थे। टोकने पर रामजी, अजीत, जयराम और एक अज्ञात ने गालियां दीं और हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची शालिनी पत्नी सूर्यनाथ को भी आरोपियों ने पीट दिया। ईंट फेंक कर मारा, जिससे उसकी आंख के पास चोट आई है। धर्मेंद्र के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed