फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two individuals accused of obtaining arms licenses using incorrect addresses

Rampur Bushahar News: दो व्यक्तियों पर गलत पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने का आरोप, 40 ग्रामीणों ने की शिकायत

Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गवास पंचायत के उपप्रधान रविंद्र सिंह निक्कू की अगुवाई में एसडीएम को भेजी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
गवास पंचायत के 40 ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों पर गलत पते के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने रोहड़ू के एसडीएम को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह शिकायत गवास पंचायत के उपप्रधान रविंद्र सिंह निक्कू की अगुवाई में भेजी गई है। शिकायत में अमीर हमजा और मीर हमजा नामक दो व्यक्तियों का उल्लेख है। इन पर ग्राम बागी और चट्टूधानी, ग्राम पंचायत गवास के पते का इस्तेमाल कर शस्त्र लाइसेंस बनवाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों व्यक्ति ग्राम बागी या गवास पंचायत के निवासी नहीं हैं, इसलिए उनके लाइसेंस में इन गांवों का पता दर्ज होना जांच का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिस और संबंधित विभाग के माध्यम से पते का मौके पर सत्यापन करवाने की मांग की है। उन्होंने वास्तविक निवास स्थान और लाइसेंस के लिए प्रस्तुत दस्तावेज की भी जांच का आग्रह किया है। शिकायत में कहा गया है कि यदि लाइसेंस गलत या फर्जी पते पर पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई हो। लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है। उनकी मांग है कि यदि कोई अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। शस्त्र लाइसेंस जैसे संवेदनशील मामलों में आवेदक के पते और दस्तावेज का सही सत्यापन आवश्यक है। शिकायत पर करीब 40 ग्रामीणों के नाम और हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।


मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भी अपने स्तर पर आर्म्स एक्ट के तहत निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को संबंधित हथियार लाइसेंस, लाइसेंसधारकों और आवेदकों के पते का सत्यापन करना होगा। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article